Pahalgam Terror Attack: 'शब्द आज नपुंसक हैं', अक्षय कुमार से संजय दत्त तक, इन स्टार्स ने की आतंकी हमले की निंदा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Apr 2025 9:56 AM
Bollywood Celebs Reaction on Pahalgam Terror Attack
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में हैं. इस कायराना हमले में कई लोग घायल तो कई कोगों की जान चली गई है. ऐसे में इस घटना के लिए कई बड़ी हस्तियों ने निंदा जाहिर की है, जिसमें बॉलीवुड के नामचीन स्टार्स भी शामिल हैं.
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर आतंकी हमले के चपेट में आ गया है. दरअसल, बीते दिन जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है, जहां घूमने गए पर्यटकों को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया है. इस हमले में खबर लिखे जाने तक एक पर्यटक की मौत और 8 लोग घायल हो गए हैं. जैसे ही इस हमले की सूचना मिली वैसे ही वहां की सुरक्षा बल मौके परपहुंची और मोर्चा संभाल लिया. अब अचानक हुए इस हमले की देश के कई बड़ी हस्तियों ने निंदा की है, जिसमें कई फिल्मी स्टार्स का भी नाम शामिल है. ‘केसरी चैप्टर 2’ एक्टर अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल और संजय दत्त तक कई स्टार्स ने हमले की चपेट में आए लोगों के लिए सोशल मीडिया के जरिए दुःख जाहिर किया है.
‘हैवानों ने मासूम लोगों…’
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पहलगाम में खतरनाक आंतकी हमला हुआ है. हैवानों ने मासूम लोगों को निशाना बनाया है. उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं.’
संजय दत्त ने जाहिर किया दुःख
एक्टर संजय दत्त ने कहा, “उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मार डाला. इसे माफ नहीं किया जा सकता, इन आतंकवादियों को यह जानने की जरूरत है कि हम चुप नहीं रह रहे हैं. मैं अपने प्रधानमंत्री @narendramodi जी, गृह मंत्री @AmitShah जी और रक्षा मंत्री @rajnathsingh जी से अनुरोध करता हूं कि वे उन्हें वह दें जिसके वे हकदार हैं.”
विक्की कौशल का एमोशनल पोस्ट
विकी कौशल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “मैं उन परिवार के सदस्यों के दर्द की कल्पना नहीं कर सकता, जिन्होंने पहलगाम में आतंकवाद के बिल्कुल अमानवीय कृत्य में अपने प्रियजनों को खो दिया. मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं.”
अनुपमा खेर ने कहा गलत
‘आतंकवाद कोई मजहब नहीं…’
यह भी पढ़े: Khatron Ke Khiladi: क्या कैंसिल हो गया खतरों के खिलाड़ी 15? रोहित शेट्टी की एग्जिट की चर्चा तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










