November Upcoming Movies: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, नवंबर की ठंड में होगा इन 8 फिल्मों का धमाका

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

November Upcoming Movies: फिल्मी लवर्स के लिए नवंबर का महीना बहुत खास होने वाला है. क्योंकि इस महीने एक नहीं, दो नहीं पूरी 8 फिल्में थिएटर्स में रिलीज होगी. इस लिस्ट में सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 भी शामिल हैं.

विज्ञापन

November Upcoming Movies: अक्टूबर के खत्म होते ही अगर आप इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर नवंबर में कौन सी फिल्में देखें, तो परेशान मत होइए. क्योंकि आज हम आपके लिए नवंबर में रिलीज होने वाली एक नहीं, दो नहीं, बल्कि आठ फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी शामिल है.

भूल भुलैया 3

अनीस बज्मी की निर्देशित हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सिंघम अगेन

अजय देवगन की इस साल की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. इनके साथ अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, सलमान खान और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे.

कंगुवा

सूर्या और बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का निर्देशन सिरुथाई शिवा ने किया है.

द साबरमती रिपोर्ट

साल 2002 की त्रासदी पर बनी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है.

आई वॉन्ट टू टॉक

शुजीत सरकार की निर्देशित ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ 22 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं.

नाम

सिंघम अगेन के बाद अजय देवगन की दूसरी फिल्म 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का टाइटल नाम है. जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है.

मेट्रो इन दिनों

मेट्रो इन दिनों 29 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर, नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

बदतमीज गिल

वाणी कपूर, अपारशक्ति खुराना और परेश रावल की फिल्म ‘बदतमीज गिल’ 29 नवंबर को रिलीज होगी.

Also Read: OTT Adda: नेटफ्लिक्स के इस पॉपुलर सस्पेंस थ्रिलर शो के दूसरे सीजन की रिलीज डेट आई सामने, जाने कब होगा स्ट्रीम

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola