Mukesh Khanna: शक्तिमान में रणवीर सिंह की कास्टिंग पर मुकेश खन्ना ने बताया सच, अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज चौहान' पर भी कसा तंज

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Nov 2024 12:17 AM

विज्ञापन

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपने लोकप्रिय शो शक्तिमान के साथ लौट रहे हैं. ऐसे में हाल ही में एक्टर ने शो के रणवीर सिंह की कास्टिंग को अस्वीकारते हुए बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Mukesh Khanna: 90 के दशक में दर्शकों का मनोरंजन कर लोकप्रियता हासिल करने वाले मुकेश खन्ना को दुनिया आज भी एक सुपरहीरो के रूप में मानती है. एक्टर का शो साल 2005 में खत्म हो गया था. जिसके बाद फैंस काफी मायूस हो गए थे. हालांकि, मुकेश खन्ना ने अब इस बात की पुष्टि कर दी है कि, शक्तिमान एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है. पिछले दिनों मुकेश खन्ना ने इस बात का खुलासा किया था कि एक्टर रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर शक्तिमान की भूमिका निभाने के सिलसिले में उनके कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान उन्होंने रणवीर को मना कर दिया था. अब मुकेश ने एक बार फिर इस बारे में बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

शक्तिमान के मुकेश खन्ना से मिलने पहुंचे रणवीर सिंह

शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय शो शक्तिमान के नए सीजन की घोषणा की थी. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह की इस भूमिका को ना स्वीकारने की भी बात कही. मुकेश खन्ना ने यह भी बताया कि उस भूमिका के लिए रणवीर सिंह 2.5 घंटे तक उनके कार्यालय में इंतजार करते रहे थे.

“शक्तिमान कौन बनेगा वो मैं सुनिश्चित करूंगा”

मुकेश ने पहले रणवीर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह एक शानदार अभिनेता हैं और उनमें गजब की ऊर्जा है.” इसके बाद एक्टर की कास्टिंग को लेकर उन्होंने कहा, ‘लेकिन शक्तिमान कौन बनेगा वो मैं सुनिश्चित करूंगा. देखो एक्टर नहीं वो प्रोड्यूसर कास्टिंग करता है, एक्टर प्रोड्यूसर की कास्टिंग नहीं करता. मेरे ऑफिस में आकर आप बोलो मुझे शक्तिमान बनाना है, इसकी अनुमति नहीं है.’ उन्होंने आगे यह भी बताया कि सिर्फ बड़ा एक्टर और स्टारडम होने से बात नहीं बनती है, बल्कि शक्तिमान की भूमिका निभाने के लिए एक्टर के पास वो चेहरा भी होना चाहिए.

अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज चौहान’ पर भी कसा तंज

मुकेश खन्ना ने आगे अक्षय कुमार का उदाहरण देते हुए और उनकी फिल्म पर तंज कसते हुए कहा, “अपनी फिल्म में अक्षय कुमार, पृथ्वीराज चौहान क्यों नहीं लगे बताएं मुझे आप, विग पहनना और एक मूंछें लगा दिया ऐसा नहीं होता.”

Also Read: Shaktimaan 2 Teaser: 90’s का नास्टैल्जिया लेकर दोबारा स्क्रीन पर आ रहा है मुकेश खन्ना का शो , जाने कब और कहां देखें 

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola