Mother’s Day 2024: संजय दत्त से लेकर सायरा बानो तक, इन स्टार्स ने मां के नाम लिखा प्यारा सा पोस्ट, यहां देखें

sanjay dutt
Mother’s Day 2024: मदर्स डे के खास मौके पर संजय दत्त, बाबिल खान, सायरा बानो सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी मां के नाम खास पोस्ट लिखा है. चलिए आपको बतातें हैं उन्होंने क्या लिखा.
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां और अभिनेत्री नरगिस दत्त की एक मोनोक्रोमैटिक फोटो पोस्ट कर लिखा, उस महिला को मातृ दिवस की शुभकामनाएं जिसने मुझे बिना शर्त प्यार करना और दयालुता के साथ रहना सिखाया. मैं आपसे प्यार करता हूं.

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने पैरैंट्स की तसवीरें शेयर कर लिखा, सुतापा सिकदर के बिना कोई इरफ़ान नहीं होता.सुतापा सिकदर के बिना कोई अयान नहीं होता. अगर सुतापा सिकदर नहीं होती तो कोई बाबिल नहीं होता. हर दिन मदर्स डे है.

दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने एक्स पर अपनी मां के साथ तीन तसवीरें पोस्ट की है. उन्होंने लिखा, एक मां वह है जो बाकी सभी की जगह ले सकती है, लेकिन जिसकी जगह कोई और नहीं ले सकता. उन्होंने अपनी मां को शुक्रिया कहा, जिन्होंने उनका हमेशा मार्गदर्शन किया.

अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सलमा खान के साथ एक बहुत प्यारी सी सेल्फी पोस्ट की. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “मां.”

जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की कई तसवीरों का कोलाज बनाकर एक वीडियो में शेयर किया. इसमें उनके बच्चोंटाइगर और कृष्णा श्रॉफ की तस्वीरें भी हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मां प्यार और ताकत का प्रतीक हैं.”

काजोल ने अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है. फोटो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां और बहन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. ये वीडियो कई तसवीरों के कोलाज को मिलाकर बनाया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है. हैप्पी मदर्स डे.

दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने अपनी मां के साथ कई तसवीरें पोस्ट की है. उन्होंने लिखा, मेरी प्यारी मा. ने एक खूबसूरत दुनिया में मेरे पूरे अस्तित्व की निगरानी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










