Manoj Muntashir ने आदिपुरुष के लिए हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- भावनाएं आहत हुईं, भगवान बजरंग बली हम सब पर...
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Jul 2023 2:21 PM
फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद फिल्म देखने वालों ने सोशल मीडिया पर फिल्म में इस्तेमाल किए गए विवादास्पद संवादों को लेकर मनोज मुंतशिर को खूब ट्रोल किया. हालांकि उन्होंने ट्वीट किया है और लोगों से माफी मांगी है.
Manoj Muntashir: डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई. फिल्म के डायलॉग सुनकर दर्शकों ने अपना सिर पकड़ लिया था. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स भी बने थे. आदिपुरुष के डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखा था और इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. हालांकि इतने दिन बाद आखिरकार मनोज ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है.
मनोज मुंतशिर ने हाथ जोड़ मांगी माफी
मनोज मुंतशिर ने जो डायलॉग आदिपुरुष के लिए लिखे थे, उसके लिए उन्हें खूब आलोचना सहना पड़ा. अब मनोज ने अपने ट्विटर पर लिखा, मैं स्वीकार करता हूं कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं. भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!
मैं स्वीकार करता हूँ कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं.
अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा माँगता हूँ.
भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की…— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) July 8, 2023
यूजर्स के रिएक्शन
मनोज मुंतशिर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, बहुत जल्दी माफी मांग लिया आपने साहब. पर ठीक है, देर आए दुरुस्त आए. एक अन्य यूजर ने लिखा, ठीक है आपको माफ किया गया. हालांकि कई यूजरिस उनके लिए भद्दे कमेंट भी लिख रहे है. बता दें कि आदिपुरुष में प्रभास राघव, कृति सेनन माता जानकी और सैफ अली खान लकेंश के किरदार में नजर आए थे. फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Also Read: Sharbani Mukerjee: कहां गुम है सॉन्ग ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ की खूबसूरत एक्ट्रेस? रानी मुखर्जी -काजोल से है नाता!
‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद फिल्म देखने वालों ने सोशल मीडिया पर फिल्म में इस्तेमाल किए गए विवादास्पद संवादों को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया. फिल्म में सबसे विवादास्पद डायलॉग, कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरी बाप की दर्शकों को लगा. ये संवाद फिल्म में भगवान हनुमान द्वारा बोला गया था. इसके अलावा, जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा, उनकी लंका लगाएंगे” और रघुपति राघव राजा राम बोल और अपनी जान बचा ले वरना आज खड़ा है कल लेटा हुआ मिलेगा जैसे डायलॉग पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई. हालांकि काफी विवाद होने के बाद फिल्म के संवाद बदले गए थे.
Also Read: Sunny Deol ने इन 7 फिल्मों को रिजेक्ट करके की थी बड़ी गलती, आज भी गदर 2 एक्टर को होता होगा अफसोस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










