Sharbani Mukerjee: कहां गुम है सॉन्ग ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ की खूबसूरत एक्ट्रेस? रानी मुखर्जी -काजोल से है नाता!

Updated:
विज्ञापन
Sharbani Mukerjee: कहां गुम है सॉन्ग ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ की खूबसूरत एक्ट्रेस? रानी मुखर्जी -काजोल से है नाता!

शरबानी मुखर्जी ने बॉर्डर में सुनील शेट्टी की पत्नी की भूमिका निभाई और अपनी नीली आंखों से दर्शकों को क्रेजी बना दिया था. लोग आज भी उन्हें फिल्म के रोमांटिक गाने ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ के लिए याद करते हैं.

विज्ञापन

Sharbani Mukerjee: जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म बॉर्डर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए थे और आज भी बॉलीवुड में बनी सबसे पसंदीदा देशभक्ति फिल्मों में से एक है. फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े नाम शामिल थे. मूवी में एक और एक्ट्रेस थी, जिसने अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना दिया था. उस एक्ट्रेस का नाम है शरबानी मुखर्जी. हालांकि उसे मूवी के बाद वो कहां गायब हो गई, ये किसी को पता नहीं. चलिए आज आपको उनके बारे में बताते है.

बॉर्डर में नजर आई थी शरबानी मुखर्जी

शरबानी मुखर्जी ने बॉर्डर में सुनील शेट्टी की पत्नी की भूमिका निभाई और अपनी नीली आंखों से दर्शकों को क्रेजी बना दिया था. लोग आज भी उन्हें फिल्म के रोमांटिक गाने ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ के लिए याद करते हैं, जिसे शेट्टी और शरबानी के साथ फिल्माया गया था. लेकिन बॉर्डर में सफलता के बावजूद शरबानी को फिल्मों में ज्यादा चांस नहीं मिला. उन्होंने बहुत कम फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘मिट्टी’, ‘अंश, ‘आंच’ शामिल है.

शरबानी का काजोल और रानी मुखर्जी से है रिश्ता

शरबानी मुखर्जी ने भोजपुरी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है. साल 2017 तक उन्होंने फिल्मों में काम किया है और उसके बाद उन्होंने लाइमलाइट की दुनिया से खुद को अलग कर दिया है. 25 सालों में वो काफी बदल गई है. शरबानी की पर्सनल लाइफ की जानकारी बहुत कम है. वो सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी बहुत कम तसवीरें मौजूद है. बता दें कि शरबानी मुखर्जी का रिश्ता बॉलीवुड अभिनेत्रियों काजोल और रानी मुखर्जी से है. शरबानी उन दोनों की कजिन है. फिलहाल वो क्या कर रही है, इसकी जानकारी नहीं है.

Also Read: Neeyat Review: विद्या बालन की सस्पेंस-थ्रिलर ‘नीयत’ हुई रिलीज, अनिल कपूर ने दिया रिव्यू, बोले- शानदार फिल्म…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola