Maharaja China Box Office Collection: चीन में 'महाराजा' का बजा डंका, दूसरे दिन जमकर छापे नोट, जानें टोटल कलेक्शन

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Maharaja

Maharaja box office collection day 2 in China: विजय सेतुपति की महाराजा ने चीन में धमाल मचा दिया. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया. दो दिन में मूवी ने कितनी कमाई कर ली, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Maharaja box office collection day 2 in China: विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा भारत में 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म अब जाकर 29 नवंबर को चीन में रिलीज हुई. निथिलन स्वामीनाथन द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास और नट्टी नटराज ने काम किया है. फिल्म ने पहले दिन चीन में फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

फिल्म महाराजा का कलेक्शन

एक्शन थ्रिलर फिल्म महाराजा के बारे में इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने एक्स पर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, महाराजा ने पहले दिन चीन में 5वें स्थान पर डेब्यू किया. इसने 540 हजार डॉलर की कमाई की. 32,621 शो दिखाया गया और प्रीव्यू के साथ टोटल 10 करोड़ रुपये की है. लोकल बॉक्स ऑफिस प्लेटफॉर्म ईएनटी ग्रुप के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने 9.30 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने टोटल कमाई अभी तक 19.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. प्री-सेल सहित इसने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

14 जून को भारत में महाराजा हुई थी रिलीज

विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा ने 14 जून को भारत में दस्तक दिया था. फिल्म ने यहां 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी स्टोरी चेन्नई के एक नाई महाराजा पर बेस्ड है, जो अपना चोरी हुआ डस्टबिन लेने पुलिस स्टेशन जाता है. हालांकि पुलिस अधिकारियों को पता चलता है कि उसका प्लान कुछ और था. प्रतिभाशाली विजय निस्संदेह अपने प्रदर्शन से फिल्म में अलग दिखते हैं. अनुराग को पुलिस वाले की भूमिका में न देखना ताज़गी भरा अनुभव था. नैटी, ममता मोहनदास और अभिरामी भी अच्छे थे.

Also Read- Box Office Report: विजय सेतुपति की महाराजा ने चीन में मचाया गदर, प्री-स्क्रीनिंग में कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola