Maalik Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की 'मालिक' ओपनिंग डे पर होगी फ्लॉप? कलेक्शन्स पर जानें एक्सपर्ट्स की राय
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Jul 2025 1:09 PM
राजकुमार राव की मालिक इस ओटीटी पर हुई रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
Maalik movie advance booking : राजकुमार राव की 'मालिक' पहले दिन कितना कमाएगी? जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, ट्रेड एनालिस्ट्स की राय और फिल्म के वीकेंड पर टिकने की उम्मीद.
Maalik Movie Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव स्टारर “मालिक” 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. कॉमेडी और रोमांटिक किरदारों से पहचान बनाने के बाद, इस फिल्म में वो पहली बार एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है और इसका रन टाइम 2 घंटे 32 मिनट है. इस फिल्म में राजकुमार के साथ मॉडल और स्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी हैं.
अब जबकि फिल्म आ गई है, तो दर्शकों के मन में बहुत से सवाल हैं कि आखिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी. साथ ही मालिक की ओपनिंग कैसी होने वाली है. ऐसे में आइए इन सभी सवालों के जवाब एक्सपर्ट्स की राय से देते हैं.
मालिक का ओपनिंग डे कैसा रहेगा?
एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग थोड़ी सुस्त रही है, लेकिन राजकुमार राव की पॉपुलैरिटी और एक्टिंग की वजह से उम्मीद बनी हुई है. ट्रेड एनालिस्ट राज बंसल ने कहा, “राजकुमार राव को लोग पसंद करते हैं. उनकी पिछली कुछ फिल्में ठीक चली हैं. इस समय इंडस्ट्री में उन्हें लकी मस्कट माना जा रहा है. अगर कंटेंट अच्छा निकला, तो ‘मालिक’ धीरे-धीरे अपना नाम बना सकती है.”
उन्होंने आगे कहा, ‘मालिक’ पहले दिन 3.5 से 4 करोड़ रुपये तक कमा सकती है. साथ ही वह यह भी बोले कि ओपनिंग चाहे जैसी हो, लेकिन असली बात फिल्म की कहानी पर टिकी होती है. अगर कहानी लोगों को पसंद आई, तो शनिवार-रविवार को ग्रोथ आ सकती है.
‘फेस वैल्यू के हिसाब से ये ठीक-ठाक…’
वहीं, सुमित कडेल का कहना है, ‘राजकुमार राव की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो ‘मालिक’ की एडवांस बुकिंग थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी 3 से 4 करोड़ की ओपनिंग मुमकिन है. फेस वैल्यू के हिसाब से ये ठीक-ठाक शुरुआत मानी जाएगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










