Maa Movie Review: रोंगटे खड़े कर देगी काजोल की हॉरर फिल्म मां, खूंखार दानव से अपनी बेटी को बचाने के लिए लड़ जाएगी अंबिका
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jun 2025 11:20 AM
Maa Movie Review
Maa Movie Review: फिल्म मां आज यानी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. काजोल ने फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस दिया है. मूवी में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, खेरीन शर्मा ने भी अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म की कहानी क्या है, आपको बताते हैं.
डायरेक्टर: विशाल फुरिया
कास्ट: काजोल, रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, खेरीन शर्मा, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सुर्यशिखा दास, यानिया भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती
समय: 135 मिनट
रेटिंग: 4/5
Maa Movie Review: विशाल फुरिया की फिल्म मां आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में काजोल ने अंबिका का किरदार निभाया है. फिल्म को लेकर सुबह से ही सोशल मीडिया पर रिव्यूज आने लगे हैं. एक्स पर मीडिया यूजर्स उनकी दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस सिर्फ एक्टिंग नहीं करतीं, बल्कि एक दुखी पत्नी और अपनी बेटी के लिए लड़ती मां की हर फीलिंग को जिंदा कर देती हैं. ये सिर्फ एक मां की कहानी नहीं है, जो अपनी बेटी को बचा रही है और ये उस ममता की कहानी है, जो वक्त आने पर देवी जैसी बनकर सामने आती है.
फिल्म मां की कहानी
कोहरे से ढके चंद्रपुर गांव में मां की कहानी एक मां के दुख से शुरू होती है. कहानी में दिखाया जाता है कि एक मां का दुख एक भयानक श्राप से टकराता है, ऐसा राक्षस जो राक्षसों के खून से पैदा हुआ है, जो आज भी जिंदा है और भूखा भी. अंबिका की बेटी एक पुराने श्राप में फंस जाती है. तब अंबिका उसे बचाने के लिए सब कुछ करती है. तब अंबिका एक ऐसी ताकत का रूप बन जाती है जो बहुत पुरानी है, बहुत मजबूत है और दिल से बहुत पवित्र है. अंबिका अपनी बेटी को उस राक्षस से बचाने के लिए देवी जैसी शक्ति से भर जाती है.
रोनित रॉय ने निभाया है ये किरदार
चंद्रपुर गांव के सरपंच जॉयदेव के किरदार में रोनित रॉय ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. उनका रहस्यमयी अंदाज कहानी में नया सस्पेंस लाता है. जबकि इंद्रनील सेनगुप्ता कम ही स्क्रीन पर दिखे हैं, लेकिन उनका किरदार काफी दमदार है. इसके अलावा काजोल की बेटी श्वेता के किरदार में खेरीन शर्मा ने जबरदस्त एक्टिंग की है. इसके अलावा मूवी में जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, यानिया भारद्वाज और रूपकथा चक्रवर्ती ने भी अच्छा काम किया हैं. विशाल फुरिया का डायरेक्शन बहुत सधा हुआ है. इसके अलावा मूवी के वीएफएक्स की भी तारीफ दर्शक कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










