Look Back 2024: साल 2024 में इन सेलेब्स ने रचाई शादी, एक कपल ने किया था 15 साल इंतजार

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Dec 2024 4:59 PM

विज्ञापन

keerthy suresh, zaheer sonakshi and sobhita-naga chaitanya

Look Back 2024: साल 2024 में बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई बड़े सेलेब्स ने शादी रचाई है. इनमें सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल, कीर्ति सुरेश-एंटनी थट्टिल, रकुलप्रीत-जैकी भगनानी और शोभिता-नागा चैतन्य जैसे कई सितारों का नाम शामिल है.

विज्ञापन

Look Back 2024: साल 2024 में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके घर शहनाई गुंजी है. कई सेलेब्स के प्यार ने तो सालों बाद अपनी मंजिल हासिल की है. ऐसे में आज हम आपको उन एक्टर्स के नाम बताएंगे, जो इस साल एक से दो हुए हैं. इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल, कीर्ति सुरेश-एंटनी थट्टिल, रकुलप्रीत-जैकी भगनानी और शोभिता-नागा चैतन्य जैसे कई सितारों का नाम शामिल है.

कीर्ति सुरेश-एंटनी थाटिल

कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल लिस्ट में सबसे पहले हैं. इस कपल ने हाल ही में 12 दिसंबर को अयंगर रीति-रिवाज से शादी रचाई है. कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल स्कूल के दिनों से एक साथ हैं और अब 15 सालों बाद दोनों के प्यार ने मंजिल हासिल की है.

शोभिता धूलीपाला-नागा चैतन्य

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक शोभिता धूलीपाला और नागा चैतन्य की शादी थी. यह कपल 4 दिसंबर को तेलुगू ब्राह्मण परंपराओं केअनुसार शादी के बंधन में बंधा है.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ

हीरामंडी की बिब्बो जान यानी अदिति राव और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को तेलंगाना के एक मंदिर में शादी की थी.

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को एक दूसरे का हाथ थामा था. कपल आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के ऊपर प्यार लुटाते नजर आता है.

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. दोनों वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

Also Read: Look Back 2024: टीवी के इन विवादों ने सोशल मीडिया पर मचाया था तहलका, तीसरे वाले पर भड़के थे नेटिजन्स

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola