Look Back 2024: टीवी के इन विवादों ने सोशल मीडिया पर मचाया था तहलका, तीसरे वाले पर भड़के थे नेटिजन्स
TV Stars controversy 2024
Look Back 2024: साल 2024 टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा. हालांकि कुछ ऐसे विवाद भी रहे, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी.
Look Back 2024: टीवी इंडस्ट्री में आए दिन कोई न कोई विवाद होता हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरता है. इसमें शो से किसी एक्टर को निकालने से लेकर कैट फाइट तक शामिल है. आज हम आपको साल 2024 के कुछ विवाद बताएंगे, जो काफी लाइमलाइट में रही थी. इसमें रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा के चौंकाने वाले खुलासे से लेकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पलक सिधवानी को अचानक निकाला जाना.
रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने लगाया आरोप
अनुपमा फेम रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए. जिसमें अश्विन वर्मा के साथ उनका एक्सट्रा मैरिटल अफेयर शामिल है. इन आरोपों से सोशल मीडिया में हंगामा मच गया, जिसके बाद रूपाली ने ईशा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया.
दलजीत कौर और निखिल पटेल की टूटी शादी
दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी 1 साल के भीतर ही टूट गई. एक्ट्रेस ने निखिल पर कई आरोप भी लगाए. जिसमें किसी दूसरी लड़की संग अफेयर शामिल है. यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति शादी को लीगल नहीं मानते हैं.
खतरों के खिलाड़ी 14 के सेट पर असिम रियाज का हंगामा
बिग बॉस 13 फेम असिम रियाज स्टंट रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बने थे. हालांकि एक्टर ने सेट पर खिलाड़ियों से लेकर होस्ट रोहित शेट्टी तक से बुरा व्यवहार किया. जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
पलक सिंधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर लगाए थे आरोप
पलक सिधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर कई तरह के आरोप लगाए थे. उन्होंने शो छोड़ने के बाद कहा कि असित कुमार मोदी ने उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी. पलक ने यह भी कहा कि सेट पर उनके 10 मिनट के शेड्यूल के लिए भी उन्हें पूरा दिन बैठाया जाता था. उनके तबीयत को लेकर भी खिलवाड़ किया गया.
राजन शाही ने शहजादा धामी को निकाला था शो से
ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता राजन शाही ने कथित तौर पर अभिनेता शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को शो से रातों-रात निकाल दिया था. इस मामले ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी. शाही ने अनप्रोफेशनलिज्म और दुर्व्यवहार का हवाला दिया.
Also Read- Look Back 2024: साल 2024 में OTT पर रहा इन वेब सीरीज का दबदबा, IMDb पर मिली सॉलिड रेटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










