Lahore 1947 Release Date: ‘लाहौर 1947’ के रिलीज डेट से उठा पर्दा, सनी देओल बोले- ‘सपना पूरा हो रहा’
aamir khan on Lahore 1947
Lahore 1947 Release Date: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. फिल्म कब रिलीज होगी, एक्टर ने खुलासा किया है. फिल्म में आमिर खान कैमियो रोल में नजर आएंगे.
Lahore 1947 Release Date: सनी देओल की फिल्म जाट का धमाकेदार ट्रेलर आ चुका है. फिल्म में एक्टर हाथ में पंखा लिए दुश्मनों का खात्मा करते नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शक 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देख सकते हैं. इस बीच उनके अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. फिल्म में सनी के अपोजिट प्रीति जिंटा नजर आएंगी. राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित इस फिल्म के जरिए प्रीति बॉलीवुड में वापस कर रही है. ‘लाहौर 1947’ के रिलीज डेट को लेकर सनी ने अपडेट दिया है.
‘लाहौर 1947’ कब होगी रिलीज?
सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा, “मैं बड़े प्रोजेक्ट्स करना चाहता था और अब सपना पूरा हो रहा है. ‘लाहौर 1947’ इसी साल आ रही है.” फिलहाल फिल्म किस दिन रिलीज होगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. आमिर खान इस फिल्म के निर्माता हैं और फिल्म में सनी और प्रीति जिंटा की जोड़ी एक ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएंगी. इस मूवी में शबाना आजमी भी अहम किरदार में नजर आएंगी और आमिर खान फिल्म में कैमियो रोल में दिखेंगे.
सनी देओल की फिल्म जाट 10 अप्रैल को होगी रिलीज
सनी देओल की फिल्म जाट साल की दूसरी तिमाही की शुरुआत में यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.गोपीचंद मालिनेनी की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह हैं. मैथरी मूवी मेकर्स की ओर से निर्मित ये फिल्म 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इसका ट्रेलर 24 मार्च को आ चुका है, जो काफी शानदार और धांसू था. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी ने बताया कि उन्होंने फिल्म में रणदीप को विलेन का रोल प्ले करने के लिए मनाया. सनी ने कहा, मैंने उससे कहा कि, बॉबी देओल को देखो. उन्होंने विलेन का रोल निभाया है, वह सिर्फ एक किरदार है. बॉबी ने एनिमल और कांगुवा में खलनायक का किरदार निभाया था.
यह भी पढ़ें- स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी ये बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर, बोली- मैंने लाइफ में कभी किसी को… VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










