KRK ने कृति सेनन को क्यों कहा ‘पनौती’? बोले- ‘600 करोड़ के बजट वाली आदिपुरुष..’

केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसते है. कभी किसी स्टार्स को लेकर वो ट्वीट कर देते है तो कभी किसी फिल्म का रिव्यू कर देते है. इस बार उनके निशाने पर कृति सेनन है. बता दें कि कृकि की फिल्म शहजादा रिलीज हुई है.
KRK On Kriti Sanon Shehzada: हाल ही में कृति सेनन (Kriti Sanon) और कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा (Shehzada) रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखा नहीं पा रहा. इस बीच कमाल राशिद खान ने एक्ट्रेस को लेकर बड़ी बात कह दी है. केआरके ने कृति पर निशाना साधते हुए उन्हें पनौती कह दिया.
केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसते है. कभी किसी स्टार्स को लेकर वो ट्वीट कर देते है तो कभी किसी फिल्म का रिव्यू कर देते है. इस बार उनके निशाने पर कृति सेनन है. केआरके ने ट्वीट कर लिखा, अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे पनौती अभिनेत्री में से एक हैं. जिस फिल्म में आती है, ले डूबती है. भेड़िया जैसी फिल्म को भी खा गई थी.
Actress #KritiSanon is one of the most Panauti actress in the Bollywood. Jis film main Aati hai, Le Doobti hai. Bhediya Jaisi Film Ko Bhi Kha Gayee Thi.
— KRK (@kamaalrkhan) February 18, 2023
अगले ट्वीट में कमाल राशिद खान ने लिखा, और अभी तो महा पनौती कृति सेनन का जलवा बाकी है. 600 करोड़ के बजट की फिल्म आदिपुरुष की नायिका भी वही है. जय हो कृति सेनन की. इस ट्वीट के वायरल होते ही केआरके को यूजर्स ट्रोल कर रहे है. यूजर्स उन्हें एक्ट्रेस की हिट फिल्मों के बारे में बता रहे है.
Aur Abhi Toh Maha Panauti #KritiSanon Ka Jalwa BaaKi Hai. ₹600Cr budget Ki Film #Adipurush Ki heroine Bhi Wahi Hai. Jai Ho Kriti Sanon Ki.🤪😁
— KRK (@kamaalrkhan) February 18, 2023
इससे पहले केआरके ने एक ट्वीट कर लिखा था, “आखिरकार @अक्षय कुमार ने #KapilSharmaShow पर #Selfie का प्रमोशन न करके अच्छा काम किया है! अक्की समझ गए कि #KSS फिल्मों के लिए एक बड़ी पनौती है.” बता दें कि सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
Also Read: क्यों KRK ने कपिल शर्मा शो को कहा ‘पनौती’? शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर कह दी बड़ी बात
कृति सेनन की आने वाली फिल्म
कृति सेनन ने शहजादा में अपने लुका छुपी सह-कलाकार कार्तिक आर्यन के साथ फिर से काम किया है. रोहित धवन द्वारा अभिनीत फिल्म 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है. यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, संगीत और ड्रामा का मेलोडी है. अगली बार एक्ट्रेस प्रभास और सैफ अली खान के साथ आदिपुरुष में दिखाई देंगी. उनके पास करीना कपूर खान और तब्बू के साथ एकता कपूर और रिया कपूर की द क्रू भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










