अजय देवगन-रणवीर सिंह और विक्की कौशल नहीं बन सकते कभी बॉलीवुड सुपरस्टार, जानें KRK ने अचानक क्यों कहा ऐसा
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Apr 2023 4:34 PM
खुद को क्रिटिक्स कहने वाले केआरके को अक्सर बॉलीवुड स्टार्स पर अलग-अलग तरह के ट्वीट्स करते देखा जाता है. अब उन्होंने अजय देवगन, रणबीर सिंह और विक्की कौशल पर कमेंट किया है. उन्होंने यह भी कह दिया कि तीनों बॉलीवुड सुपरस्टार नहीं बन सकते हैं.
कमाल रशिद खान कहे या फिर केआरके को अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स पर पर्सनल कमेंट करते देखा जाता है. वह अपने किसी न किसी बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है. बीते दिनों उन्हें अजय देवगन की फिल्म भोला और सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का मजाक उड़ाते देखा गया. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट् किए थे. हालांकि अब केआरके ने अजय देवगन, रणबीर सिंह और विक्की कौशल पर कमेंट किया है. उन्होंने यह भी कह दिया कि तीनों बॉलीवुड सुपरस्टार नहीं बन सकते हैं.
कमाल रशिद खान ने ट्वीट किया, ”क्या आप जानते हैं कि #AjayDevgn #RanveerSingh, #VickyKaushal सुपरस्टार क्यों नहीं बन सकते? क्योंकि वे बॉलीवुड के फिल्मी हीरो के बजाय साउथ के फिल्मी हीरो ज्यादा लगते हैं.” उनके ट्वीट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ए क्लास: अजय ने इतनी हिट फिल्में दी हैं, वह पहले से ही एक सुपरस्टार हैं. बी क्लास : रणवीर चंद हिट, सुपरस्टार बनते बनते रह गया..सी क्लास : विक्की वन मूवी वंडर, ऐसे तो प्रभास भी सुपरस्टार है फिर. दूसरे यूजर ने केआरके का मजाक उड़ाते हुए कहा, ”इस हिसाब से आप भोजपुरी में भी सुपरस्टार बनने के लायक नहीं हो”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कर्क चाचा ये मत भूलना… अजय देवगन सर 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पहले से ही सुपरस्टार हैं. आप एक मूवी करके खुद को सुपर स्टार समझें हो.”
Do you know why #AjayDevgn #RanveerSingh, #VickyKaushal can’t become superstars? Because they look like more South film hero instead of Bollywood film hero.
— KRK (@kamaalrkhan) April 15, 2023
कमाल रशिद खान उर्फ केआरके अक्सर सलमान खान की फिल्मों का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटते. इस बार उन्होंने सलमान के जूतों का मजाक उड़ाया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जब हीरो बटला होता है, तो इतने ऊंचे वाले शूज पहनना मजबूरी हो जाता है. 6 इंच अंदर से और 6 इंच बाहर से. मैंने देशद्रोही में पहने थे. ट्वीट के वायरल होते ही यूजर्स केआरके को ट्रोल करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










