Don 3 में कृति सेनन बनीं लेडी डॉन, कियारा की जगह करेंगी रणवीर सिंह के साथ रोमांस

Updated:
विज्ञापन
Kriti Sanon replaces Kiara Advani in Don 3

Kriti Sanon replaces Kiara Advani in Don 3

Kriti Sanon in Don 3: रणवीर सिंह स्टारर ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी की जगह अब कृति सेनन बनेंगी लेडी डॉन बनने जा रही हैं. इस बात का खुलासा एक वायरल वीडियो से हुआ है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

Kriti Sanon Don 3: फरहान अख्तर की मच अवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. पहले खबर थी कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी. लेकिन अब कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म से खुद को अलग कर लिया है. इसी बीच फिल्म की नई फीमेल लीड का नाम सामने आ गया है और वो हैं कृति सेनन. उन्होंने खुद इस बाद को अपने रिएक्शन से कंफर्म किया है.

कृति सेनन का वायरल रिएक्शन

कृति सेनन का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. मुंबई के एक कैफे से बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने उन्हें आवाज लगाई और कहा, “कृति जी, डॉन 3, लेडी डॉन”. इस पर कृति ने कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान ने फैंस को इशारा दे दिया कि वे सच में ‘डॉन 3’ का हिस्सा बनने जा रही हैं.

रणवीर-कृति की नई जोड़ी

अगर कृति इस फिल्म में लीड रोल निभाती हैं, तो यह पहली बार होगा जब वे रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस पहले से ही एक्साइटेड हैं. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो कृति फिल्म को ऑफिशियल तौर पर जल्द साइन करेंगी.

कृति सेनन वर्क फ्रंट

कृति सेनन को आखिरी बार फिल्म ‘दो पत्ती’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था. इस फिल्म में काजोल भी नजर आई थीं और इसे दर्शकों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया था.

यह भी पढ़े: Bhool Chuk Maaf Verdict Hit or Flop: राजकुमार राव की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानिए बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola