Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan फेम शहनाज गिल बोलीं- ‘बिग बॉस’ में मुझे मोटापे को लेकर काफी…

Updated:
विज्ञापन
Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan फेम शहनाज गिल बोलीं- ‘बिग बॉस’ में मुझे मोटापे को लेकर काफी…

शहनाज गिल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आ रही है. फिल्म में सलमान खान, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, पूजा हेगड़े है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है.

विज्ञापन

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख लिया है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहनाज काफी एक्टिव दिखी थी. एक्ट्रेस ने कहा कि ‘बिग बॉस13’ में उन्हें उनकी कद-काठी के लिए दिए गए तानों ने उन्हें अपने ऊपर काम करने के लिए प्रेरित किया.

शहनाज गिल बोलीं- मैंने खुद को बदला…

शहनाज गिल का कहना है कि रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की. शहनाज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने खुद को बदला, खुद पर काम किया. जब लोगों ने मुझे अच्छी सलाह दी, मैंने उस पर गौर किया और खुद को बेहतर बनाया. मैंने वजन कम किया क्योंकि ‘बिग बॉस’ में मुझे मोटापे को लेकर काफी ताने दिए जाते थे… इसके बाद मैंने अपना रहन-सहन (स्टाइल) बदला क्योंकि लोगों को लगता था कि मैं सिर्फ सलवार-कमीज ही पहन सकती हूं. मैंने मेरे बारे में कायम सभी धारणाएं तोड़ी और ऐसा करती रखूंगी ताकि आगे बढ़ती रहूं.’’

सलमान खान ने की थी शहनाज की मदद

शहनाज गिल ने कहा कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के समय से ही उनका काफी साथ दिया. उन्होंने कहा, ‘‘सर (सलमान) हमेशा मुझे कहते थे कि ‘तुम कर सकती हो, तुम में क्षमता है, खुद पर काम करो.’ उन्होंने हमेशा मुझे सहज महसूस कराया. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला.’’ बता दें कि 21 अप्रैल को किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी. मूवी रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई. जूम टीवी के एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अब HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, Telegram, Tamilrockers वगैरह पर उपलब्ध है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola