Kiara Advani Hospitalised: अस्पताल में भर्ती नहीं हैं कियारा आडवाणी, जानें क्यों गेम चेंजर इवेंट में नहीं हुई शामिल
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jan 2025 2:39 PM
Kiara Advani not Hospitalised
Kiara Advani Hospitalised: कियारा आडवाणी को लेकर खबरें आई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि उनकी टीम ने तुरंत क्लियर किया कि वह हॉस्पिटल में नहीं है, बल्कि घर पर आराम कर रही हैं.
Kiara Advani Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही राम चरण संग गेम चेंजर में नजर आने वाली है. फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज फिल्म का प्रमोशनल इवेंट था. जिसमें कियारा शामिल नहीं हो सकी. उनको लेकर खबरें आई कि वह अस्पताल में भर्ती है. हालांकि रूमर्स उड़ने के बाद उनकी टीम ने तुरंत सफाई दी.
क्या अस्पताल में भर्ती हैं कियारा आडवाणी
कियारा की टीम ने कहा, “कियारा आडवाणी को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है, उन्हें थकावट के कारण आराम करने की सलाह दी गई है. एक्ट्रेस लंबे समय से बिना रूके काम कर रही थी.”
गेम चेंजर कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज
राम चरण और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को सीबीएफसी की ओर से दो घंटे और 45 मिनट के रनटाइम के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है. कहानी की बात करें तो राम चरण को एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो एक भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था से मुकाबला करता है. कियारा आडवाणी उनके साथ एक साथी अधिकारी की भूमिका में हैं, जो फिल्म के साथ साउथ में डेब्यू कर रही हैं. इसके अलावा समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील जैसे कलाकार भी गेम चेंजर का हिस्सा हैं. कियारा ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की है. कपल 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान में शादी के बंधन में बंध गए. इस जोड़ी को फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था.
यह भी पढ़ें- Game Changer: राम चरण के फैन ने दी खुली धमकी, कहा- गेम चेंजर का ट्रेलर रिलीज करो, नहीं तो आत्महत्या…
यह भी पढ़ें- Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










