Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: केसरी 2 का वर्ल्डवाइड तूफान, पल भर में तोड़ डाला जाट का रिकॉर्ड

Kesari Chapter 2 OTT verdict
Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2, साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी को बयां करने वाली इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा. पीरियड ड्रामा ने भारत में ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड आंकड़ा कहां तक पहुंचा.
Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की पीरियड ड्रामा केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. कोर्ट रूम ड्रामा को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. पीरियड ड्रामा भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दिखाने का वादा करती है. द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग टाइटल वाली यह फिल्म 2019 की केसरी का सीक्वल है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.
केसरी चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
करण सिंह त्यागी के निर्देशन और धर्मा प्रोडक्शंस के समर्थन से बनी इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे सहित कई प्रभावशाली कलाकार हैं. सैकनिल्क के अनुसार, केसरी चैप्टर 2 ने अपने पहले दिन भारत में 7.75 करोड़ कमाए. फिल्म ने विदेशों में भी 5.75 करोड़ कमाए, जिससे रिलीज के दिन इसका टोटोल कलेक्शन 15 करोड़ हो गया है. इसका मतलब है कि यह सनी देओल की मास एक्शन फिल्म जाट को पछाड़ने में कामयाब रही, जिसने पहले दिन महज 13.50 करोड़ कमाए.
नाइट शो में केसरी 2 की बढ़ी डिमांड
केसरी चैप्टर 2 के लिए अच्छी बात यह है कि दिन चढ़ने के साथ-साथ कलेक्शन में भी तेजी आई. करण सिंह त्यागी निर्देशित इस फिल्म को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. कई ने तो अक्षय को नेशनल अवार्ड का हकदार बताया. सैकनिलक ने बताया कि फिल्म के सुबह के शो में भारत भर में 12-13 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी, जबकि रात के शो में यह बढ़कर लगभग 28 प्रतिशत हो गई.
केसरी चैप्टर 2 में स्टार्स ने निभाया ये रोल
केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग में अक्षय सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो एक वकील हैं. उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. आर. माधवन एडवोकेट नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं और अनन्या पांडे दिलरीत गिल की भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










