Kesari Chapter 2: कैटरीना कैफ ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इतनी खूबसूरती से बताई…

Katrina Kaif on success of Kesari Chapter 2
Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने पहले दिन भारत में 7 करोड़ की ओपनिंग ली. वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 15 करोड़ के करीब थी, जो एक अच्छी शुरुआत है. पीरियल ड्रामा की तारीफ क्रिटिक्स, फैंस से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स कर चुके हैं. अब कैटरीना कैफ इस लीग में शामिल हो गई.
Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग ने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दिया. फैंस से लेकर क्रिटिक्स ने इसे पॉजिटिव रिस्पांस दिया. कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी पीरियड ड्रामा की जमकर तारीफ की. अब कैटरीना कैफ इस लीग में शामिल हो गई हैं. उन्होंने भी केसरी चैप्टर 2 को लेकर अपनी राय रखी. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने अनन्या पांडे का जिक्र नहीं किया.
केसरी चैप्टर 2 की सफलता पर क्या बोली कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “करण त्यागी की ओर से इतनी खूबसूरती से बताई गई एक अनकही कहानी… अमृतपाल बिंद्रा, आनंद तिवारी, आप पर गर्व है… अक्षय कुमार, आर माधवन कमाल के थे. धर्मा मूवीज, लियो मूवीज कलेक्टिव, करण जौहर को बधाई.” हालांकि इस नोट से अनन्या पांडे का नाम गायब दिखा.

विक्की कौशल ने भी मूवी को बताया था बेहतरीन
कैटरीना के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “एक अनकही कहानी इतनी हिम्मत, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कही गई है! यह एक बेहतरीन निर्देशन वाली पहली फिल्म है करण त्यागी… हमारे इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय को सेल्युलाइड पर लाने के लिए करण जौहर, अमृतपाल बिंद्रा, आनंद तिवारी, अपूर्व मेहता, अदार पूनावाला को बधाई. अक्षय कुमार, आर माधवन, अनन्या पांडे और अमित सियाल, बेहतरीन. बिल्कुल जादू! मिस न करें!!!”
केसरी चैप्टर 2 के बारे में
केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी को काफी सराहा गया है. जिसमें लिखा था, “शंकरन नायर के रूप में अक्षय की उपस्थिति बहुत ही शानदार है.” केसरी चैप्टर 2 में 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़ी दर्दनाक घटनाओं को फिर से दिखाया गया है. अक्षय कुमार सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई हैं, जो एक वकील हैं. आर माधवन एडवोकेट नेविल मैककिनले की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनन्या पांडे पत्रकार दिलरीत गिल की भूमिका निभा रही हैं.
यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










