Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 43: 43वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डटी रही ‘केसरी चैप्टर 2’, अक्षय कुमार की फिल्म हिट या फ्लॉप?

Kesari Chapter 2 OTT verdict
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 43: अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्टोरी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कहानी दिखाती है. फिल्म काफी दमदार है. 43वें दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, यहां जानिए.
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 43: अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कोई खास कमाल नहीं किया था, लेकिन लंबे समय तक इसने अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बना कर रखी. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित ये पीरियड कोर्टरूम ड्रामा जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है. फिल्म को रेड 2 और सनी देओल की जाट ने कड़ी टक्कर दी. आइए आपको मूवी के 43वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
जानें ‘केसरी चैप्टर 2’ के 43वें दिन का कलेक्शन
‘केसरी चैप्टर 2’ ने शुरुआती दिनों में धीरे कमाई की, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को फायदा मिला. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 43वें दिन मूवी ने 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की टोटल कमाई 92.1 करोड़ रुपये है. हालांकि अब फिल्म की कमाई इससे ज्यादा नहीं बढ़ने की उम्मीद है.
केसरी चैप्टर 2 की कमाई
- पहला हफ्ता- 46.1 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ्ता- 28.65 करोड़ रुपये
- तीसरा हफ्ता- 8.6 करोड़ रुपये
- चौथा हफ्ता- 5.65 करोड़ रुपये
- 29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
- 30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
- 31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
- 32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
- 33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
- 34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
- 35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
- 36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
- 37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
- 38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये
- 39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
- 40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
- 41वां दिन – 0.05 करोड़ रुपये
- 42वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
- 43वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 92.1 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










