Katrina Kaif Delivery: कैटरीना कैफ की डिलीवरी कब है? फादर-टू-बी विक्की कौशल ने दिया हिंट, कहा- मैं घर से ही नहीं निकलने वाला हूं
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Oct 2025 1:01 PM
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, फोटो- इंस्टाग्राम
Katrina Kaif Delivery: कैटरीना कैफ ने हाल ही में फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह मां बनने वाली है. उनके पति और एक्टर विक्की कौशल ने अब पिता बनने को लेकर खुशी जाहिर की है. साथ ही बातों में बातों में एक्ट्रेस की डिलीवरी को लेकर हिंट दिया है.
Katrina Kaif Delivery: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों काफी खुश है. दोनों की जिंदगी में नयी खुशियां आने वाली है. कैट और विक्की अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. कैटरीना ने सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. फैंस जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस की डिलीवरी कब होगी. अब इसपर छावा एक्टर ने हिंट दिया है.
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की डिलीवरी के बारे में दी हिंट
हाल ही में युवा कॉन्क्लेव में विक्की कौशल शामिल हुए. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि पिता बनने के बाद वह सबसे ज्यादा किस बात का इंतजार कर रहे हैं. इसपर एक्टर ने कहा, “बस एक पिता बनना है. सच में इसका बेसब्री से इंतजार है. मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है और रोमांचक समय है. लगभग हो गया, तो फिंगर्स क्रॉस्ड. मुझे लग रहा है मैं घर से ही नहीं निकलने वाला हूं.”
सितंबर में कैटरीना और विक्की ने शेयर की थी गुडन्यूज
सितंबर में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गुडन्यूज शेयर की थी. कपल ने ब्लैक-एंड-व्हाइट पोलेरॉइड फोटो शेयर किया था. फोटो में एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा था और कपल के चेहरे पर मुस्कान था. फोटो बहुत प्यारी थी और यूजर्स ने इसपर खूब सारे कमेंट्स किए. एक मीडिया यूजर ने लिखा था, फाइनली आपने रिवील कर दिया. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को खूब खूब सारी बधाई.
‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे विक्की कौशल
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर विक्की कौशल काफी चर्चा में है. फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर है. कुछ समय पहले सेट से एक वीडियो लीक हुई थी, जिसमें रणबीर और विक्की चेज सीक्वेंस करते दिखे थे. रेगिस्तान जैसे सेटिंग में शूट किए गए इस सीक्वेंस में रणबीर एक एसयूवी चला रहे हैं, जबकि विक्की एक खुली जीप में दिखाई दिए थे.
विक्की कौशल की पत्नी कौन है?
विक्की कौशल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी.
क्या कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट है?
हां, कैटरीना कैफ मां बनने वाली है. एक्ट्रेस ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था.
विक्की कौशल की आने वाली फिल्म कौन सी है?
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल काम कर रहे हैं.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कहां शादी की थी?
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित फोर्ट बरवारा स्थित सिक्स सेंसेस रिसॉर्ट में शादी की थी.
विक्की और कैटरीना के बीच उम्र का अंतर क्या है?
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल से पांच साल बड़ी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










