आयुष्‍मान खुराना की दिवाली पार्टी में कार्तिक आर्यन को मिले खूब पैसे, VIDEO में एक्टर बोले- ये आदमी...

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Oct 2022 12:39 PM

विज्ञापन

आयुष्‍मान खुराना ने दिवाली पार्टी रखी, जिसमें कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए. पार्टी से एक वीडियो आयुष्‍मान ने पोस्ट किया है, जिसमें कार्तिक को लेकर वो बड़ी बात कहते दिख रहे है. बता दें कि आयुष्‍मान की मूवी डॉक्टर जी हाल ही में रिलीज हुई है.

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Diwali Party: आयुष्‍मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म डॉक्‍टर जी’ (Doctor G) कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है. फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है. इस बीच एक्टर ने दिवाली पार्टी रखी, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. इसमें कार्तिक आर्यन ने भी जमकर मस्ती की. पार्टी का एक वीडियो आयुष्‍मान ने पोस्ट किया है.

कार्तिक आर्यन ने जीते पैसे

आयुष्‍मान खुराना ने कार्तिक आर्यन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दोनों ब्रोमांस करते दिखे. वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ये आदमी चाहता है कि डॉक्टर जी को बॉक्स ऑफिस पर पैसे मिलने चाहिए. इसमें कार्तिक के हाथों में नोटों की गड्डी है. इसे लेकर आयुष्मान कहते हैं, ‘ये आदमी बॉक्स ऑफिस पर नहीं, दिवाली पर भी इतने पैसे जीत गया है. इतने सारे पैसे बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म को मिलने चाहिए.’

https://www.instagram.com/p/CjyjwpoN0R0/
वीडियो पर यूजर्स के कमेंट

आयुष्मान खुराना की बात सुनकर कार्तिक आर्यन कहते हैं, मुझे लगता है ये पैसे ‘डॉक्टर जी’ को मिलने चाहिए. सब लोग जाइए और फिल्म देखिए. इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाई पैसे दे दो. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों क्यूट है. एक यूजर ने लिखा, पैसा ही पैसा. एक और यूजर ने लिखा, आप दोनों बहुत फनी है.

Also Read: Diwali 2022: क्या है कार्तिक आर्यन का दिवाली प्लान? जानें कहां और कैसे मनाएंगे एक्टर ये त्योहार
फिल्म डॉक्टर जी

आयुष्‍मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह स्टारर की फिल्म डॉक्टर जी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है. यह फिल्म अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है. इसे सुमित सक्सेना, विशाल वाघ, सौरभ भारत और कश्यप ने लिखा है.

कार्तिक आर्यन का दिवाली प्लान

वहीं, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने दिवाली प्लान का खुलासा किया था. वो वीडियो में अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते है. साथ ही वो कहते है कि, मम्मी, पापा और बहन और कटोरी के साथ वो घर पर पूजा करेंगे. घर की साफ-सफाई करेंगे और शायद उन्हें नए कपड़े अपने माता- पिता से मिलने वाला है. बता दें कि कटोरी उनके डॉगी का नाम है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola