Karisma Kapoor Second Marriage: करिश्मा कपूर की दूसरी शादी पर जब इस करीबी ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- अगर वह चाहे तो कभी भी कर सकती है

Updated:
विज्ञापन
Karisma Kapoor Second Marriage

Karisma Kapoor Second Marriage

Karisma Kapoor Second Marriage: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हुआ था और आज दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. तलाक के बाद संजय ने तीसरी शादी कर ली थी, जबकि करिश्मा ने दोबारा शादी नहीं की. रणधीर कपूर ने इस बारे में बात की थी.

विज्ञापन

Karisma Kapoor Second Marriage: करिश्मा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में है. एक्ट्रेस के पूर्व पति और बिजेनसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को लंदन में हुआ था. आज दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. संजय के निजी जिंदगी की बात करें तो उनका और करिश्मा का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला था और साल 2016 में उन्होंने तलाक ले लिया था. संजय ने एक्ट्रेस से डिवोर्स के अगले साल यानी 2017 में प्रिया सचदेवा से तीसरी शादी की थी. जबकि करिश्मा ने दूसरी शादी नहीं की. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के पिता और एक्टर रणधीर कपूर ने अपनी बेटी की दूसरी शादी को लेकर बात की थी.

करिश्मा कपूर की दूसरी शादी पर उनके पिता ने क्या कहा था?

संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर चर्चा में आ गई. उनके पिता रणधीर कपूर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने साल 2017 में डीएनए को दिया था. रणधीर कपूर ने कहा था, मुझे लगता है कि लोलो (करिश्मा) बहुत सेंटल और खुश है. मैंने शादी को लेकर कभी डिस्कस नहीं किया है, लेकिन अगर वह प्लान करती है तो मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा. मुझे नहीं लगता कि उन्हें फिर से शादी करना है. वह एक हैप्पी मदर है और अगर वह चाहे तो कभी भी शादी कर सकती है, लेकिन अभी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है. वह जैसे है वह खुश है. एक्टर ने आगे कहा था, करिश्मा एक शानदार मां है और वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करती है और शायद उन्हें शादी करने की जरूरत फील नहीं होती.

करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी

करिश्मा कपूर का नाम बॉबी देओल, गोविंदा, अजय देवगन के साथ जुड़ा है. हालांकि कभी भी उन्होंने इस बारे में बात नहीं की. साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक की सगाई हुई थी और वह बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थी. हालांकि एक साल बाद उनकी सगाई टूट गई. जिसके बाद और एक्ट्रेस ने संजय कपूर से साल 2023 में शादी किया था. दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान है. ये शादी नहीं चली और दोनों ने साल 2017 में डिवोर्स ले लिया था.

यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola