Kareena Kapoor का अस्पताल से पहला वीडियो आया सामने, पति सैफ से इस हालत में मिलने पहुंची एक्ट्रेस

Updated:
विज्ञापन
Kareena Kapoor first video from hospital

Kareena Kapoor first video from hospital

Kareena Kapoor VIDEO: सैफ अली खान इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है. अब करीना कपूर खान अपने पति से मिलने के लिए पहुंची. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन

Kareena Kapoor VIDEO: करीना कपूर खान अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी के बाद उनसे मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचीं. दरअसल एक्टर जब अपने घर पर थे, तो अज्ञात हमलावरों ने छह बार चाकू से हमला किया. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. एक्टर की सर्जरी हो चुकी है. जहां अब वह खतरे से बाहर हैं.

करीना कपूर पहुंची लीलावती अस्पताल

करीना कपूर खान जैसे ही लीलावती अस्पताल पहंची, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक्ट्रेस ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी थी. वहीं आंखों में चश्मा लगा रखा था. परेशान चेहरे के साथ वह सीधे अंदर चली गई. इसके अलावा सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी पहुंचे थे.

खतरे से बाहर हैं सैफ अली खान

सैफ का हेल्थ अपडेट देते हुए अस्पताल की टीम ने कहा, ”सैफ अली खान का ऑपरेशन सफल रहा. सैफ को निगरानी के लिए आईसीयू में ट्रांसफर कर दिया गया है. वह एक दिन के लिए आईसीयू में ही रहेंगे. वह ठीक हो रहे हैं. चाकू का एक हिस्सा सैफ के शरीर के अंदर उनकी रीढ़ की हड्डी के पास फंस गया था. अब इसे हटा दिया गया है.”

अभी तक नहीं हुई है गिरफ्तारी

सैफ अली खान के घर हुई इस घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. लोकमत की रिपोर्ट के मुताबिक, एक नई जांच में पता चला है कि हमलावर सैफ के बेटे जेह के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी केयरटेकर ने चोर को देखा और चिल्लाई. सैफ ने चीख सुनी और जेह के कमरे में पहुंचे. इसके बाद अभिनेता और चोर के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें वह घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- Saif Ali khan Attack Live: ICU में हैं सैफ अली खान, लीलावती अस्पताल ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान का चल रहा है ऑपरेशन, जानें अब कैसी हैं उनकी तबीयत

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola