Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, कहा- मैं किसी भी तरह…

Updated:
विज्ञापन
Kangana Ranaut karan johar

Kangana Ranaut karan johar

सीआईएसएफ महिला द्वारा कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना पर करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अबतक इस घटना पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई स्टार्स ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

फिल्मों में अपना जादू चलाने के बाद कंगना रनौत अब पॉलिटिक्स में कदम रख चुकी हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में एक्ट्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनाव जीत लिया है. इस बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को एक सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया. इस विवाद पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया और इसकी निंदा की. अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने इसपर चुप्पी तोड़ी.


करण जौहर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने पर कही ये बात
फिल्ममेकर करण जौहर की नई फिल्म ‘किल’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया था. इस दौरान करण से मीडिया के एक सदस्य ने कंगना रनौत को सीआईएसएफ कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर उनकी राय पूछी. इसपर करण ने कहा कि, “देखिए, मैं किसी भी प्रकार की हिंसा, चाहे वह वर्बल हो या फिजिकल, का समर्थन नहीं करता हूं.” बता दें कि थप्पड़ कांड पर शबाना आजमी, अनुपम खेर, मीका सिंह, शेखर सुमन जैसे स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर ऋतिक रोशन ने इशारों-इशारों में किया रिएक्ट, रिलेशनशिप विवाद के 8 साल बाद एक्टर ने किया सपोर्ट

कौन है कुलविंदर कौर? जिसने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़, CISF जवान ने इस वजह से उठाया कदम

Kangana Ranaut ने थप्पड़ की घटना पर किया रिएक्ट, बताया चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्या हुआ, बोलीं- मुझे फेस पर हिट किया…


कंगना रनौत अब इस फिल्म में आएंगी नजर
कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी. इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी. फिल्म से उनका लुक सामने आ चुका है. मूवी में उनके साथ महिमा चौधरी, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे. पिछली बार कंगना फिल्म तेजस में नजर आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. इसके अलावा उनकी पिछली रिलीज हुई मूवीज धाकड़ और चंद्रमुखी 2 भी सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं कर पाई. जबकि करण जौहर इन दिनों अपनी प्रोडक्शन में बनी फिल्म किल को लेकर चर्चा में है, जो 4 जुलाई को रिलीज होगी. मूवी में लक्ष्य और राघव जुयाल है और इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola