Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर ऋतिक रोशन ने इशारों-इशारों में किया रिएक्ट, रिलेशनशिप विवाद के 8 साल बाद एक्टर ने किया सपोर्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jun 2024 12:09 PM

विज्ञापन

Hrithik Roshan Kangana Ranaut

कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कांस्टेबल ने थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के बाद आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन सहित अन्य सेलेब्स ने कंगना को अपना समर्थन दिया.

विज्ञापन

Kangana Ranaut Slap Incident: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल ने थप्पड़ मार दिया था. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर दो भाग में लोग बंट गए. कुछ लोगों ने सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर के इस कदम को सही ठहराया. वहीं, कुछ लोगों ने इसकी निंदा भी की. इस थप्पड़ कांड पर फिल्म इंडस्ट्री ने भी प्रतिक्रिया दी. शबाना आजमी, अनुपम खेर, मीका सिंह, शेखर सुमन के बाद अब आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन ने कंगना को अपना समर्थन दिया है.


इस पत्रकार ने लिखा पोस्ट
पत्रकार फेय डिसूजा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. डिसूजा लिखती है, “एमपी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारे जाने की घटना के संदर्भ में, हिंसा कभी भी इसका जवाब नहीं हो सकती. खासकर हमारे देश में, जो गांधी के अहिंसा के आदर्शों से पैदा हुआ है. उन्होंने आगे लिखा, यह खतरनाक है जब सुरक्षाकर्मी वर्दी में रहते हुए हिंसक प्रतिक्रिया करते हैं.” उनका ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कौन है कुलविंदर कौर? जिसने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़, CISF जवान ने इस वजह से उठाया कदम

Kangana Ranaut ने थप्पड़ की घटना पर किया रिएक्ट, बताया चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्या हुआ, बोलीं- मुझे फेस पर हिट किया…


ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर दी प्रतिक्रिया
फेय डिसूजा के इस पोस्ट को आलिया भट्ट, कंगना रनौत के एक्स ऋतिक रोशन, सोनी राजदान, जोया अख्तर, सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, एकता कपूर जैसे सेलेब्स ने लाइक किया. बता दें कि ऋतिक और कंगना अपने कथित झगड़े को लेकर खबरों में रह चुके हैं. दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे. वहीं, कंगना लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीत गई है और उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज विक्रमादित्य सिंह को हराया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola