Kapil Sharma: टीवी के हाईएस्ट पेड एक्टर होने के बावजूद क्यों निकला था कपिल का दिवाला, फिर इस शख्स ने बदली जिंदगी
Kapil Sharma: टीवी इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा था, जब उनके अकाउंट में एक रुपए नहीं थे और वह डिप्रेशन में चले गए थे.
Kapil Sharma: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं. इन दोनों वह अपने नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ होस्ट कर रहे हैं और लगभग 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. लेकिन कपिल की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उनका दिवाला निकल गया था और उनकी बैंक अकाउंट में एक भी रुपए नहीं थे. इसकी वजह से वह डिप्रेशन में भी चले गए थे. ऐसे परिस्थिति में एक शख्स है, जिसने कपिल की बहुत मदद की लिए बताते हैं वह कौन हैं.
क्यों निकला कपिल का दिवाला?
कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा खुद फील इट इन यॉर सोल नाम के एक पॉडकास��ट में किया. उन्होंने बताया कि जब उनके पास पर्याप्त पैसे थे तब उन्होंने दो हिंदी फिल्में प्रोड्यूस की थीं. क्योंकि उन्हें लगता था कि जिन्हें फिल्मों का शौक होता है और अगर उनके पास पैसे हो तो वह प्रोड्यूसर बन सकता है. हालांकि, जब कपिल की फिल्में फ्लॉप हो गईं और पैसे भी सारे डूब गए जब उन्हें यह सबक मिला कि एक प्रोड्यूसर सिर्फ पैसे नहीं लगाता है बल्कि उसके सोचने समझने के तरीके भी आम इंसान से अलग होते हैं.
कपिल शर्मा को इस शख्स ने दिया सहारा
कपिल शर्मा ने आगे बताया कि उन्होंने उन फिल्मों में इतना ज्यादा पैसा लगा दिया था कि उनका दिवाला निकल गया था और उनके बैंक अकाउंट में एक भी रुपए नहीं बचे थे. इसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे. ऐसे परिस्थिति में उनकी पत्नी गिन्नी ने उन्हें सहारा दिया और डिप्रेशन से बाहर निकलने में उनकी मदद की. गिन्नी ने इस बीच कपिल से शादी भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए