Kantara Chapter 1 का बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर ने किया रिव्यू, बोले- काश बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करने के लिए शब्द होते
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Oct 2025 1:09 PM
अनुपम खेर ने कांतारा चैप्टर 1 का किा रिव्यू
Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1', 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने भारत में अब तक 200 करोड़ की कमाई कर ली है. यह हर दिन नए रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' देखी और फिल्म की जमकर तारीफ की.
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी स्टारर पौराणिक एक्शन ड्रामा “कांतारा चैप्टर 1” बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से बेहतरीन रिस्पांस मिला. क्षेत्रीय लोककथाओं पर बेस्ट यह मूवी साल 2022 की हिट “कांतारा” का प्रीक्वल है. मूवी ने भारत में सभी भाषाओं में अब तक 223.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अब कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू किया है.
अनुपम खेर ने कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू किया
अनुपम खेर ने एक्स पर कांतारा चैप्टर 1 का एक पोस्टर शेयर किया और ऋषभ शेट्टी और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर की. फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्रिय ऋषभ शेट्टी… अभी-अभी अपनी मां, भाई, हरमन और फाल्गुनी के साथ #कांतारा देखी! मैं स्पीचलेस हूं! काश मेरे पास आपके और आपकी पूरी टीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करने के लिए शब्द होते. भगवान राम आप पर कृपा करें… आप सभी को जय हो!”
मेकर्स ने अनुपम खेर को दिया जबरदस्त रिप्लाई
होम्बेल फिल्म्स ने अनुपम खेर को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “हमारा दिल भर आया है… हमें खुशी है कि आपको और आपके परिवार को कांतारा: चैप्टर 1 पसंद आया. आपके ये शब्द हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं.” इस फिल्म में गुलशन देवैया, जयराम और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारों की टोली है. चौथी शताब्दी के कदंब राजवंश के काल की बैकग्राउंड पर आधारित, कांतारा चैप्टर 1 दिव्य आत्माओं, यानी दैवों, पंजुर्ली और गुलिगा की पौराणिक उत्पत्ति की कहानी कहता है. फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया है. इसकी कई सेलेब्स ने तारीफ की है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: मालती चहर ने घर में आते ही तान्या मित्तल को दिया बड़ा झटका, कहा- तुमने मिनी स्कर्ट पहनी है’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










