Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच अल्लू अर्जुन ने की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की तारीफ, बोले- माइंड ब्लोइंग फिल्म

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :24 Oct 2025 3:49 PM
विज्ञापन
Allu Arjun on Kantara Chapter 1

अल्लू अर्जुन ने कांतारा चैप्टर 1 की बात की. फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ देखने के बाद जमकर तारीफ की. उन्होंने इसे “माइंड ब्लोइंग” बताया और फिल्म की कहानी, संगीत, अभिनय और तकनीकी टीम की सराहना की.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई ‘कांतारा: चैप्टर 1’ थिएटर्स में लगातार धूम मचा रही है. ऋषभ शेट्टी स्टारर यह पौराणिक ड्रामा अपनी जादुई कहानी, शानदार वीएफएक्स और दमदार अभिनय के चलते दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित कर रहा है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर बहुत जल्द 600 करोड़ का माइलस्टोन भी छूने वाली है.

अब तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस फिल्म के जादू में खो गए हैं. उन्होंने हाल ही में ‘कांतारा: चैप्टर 1’ देखी और सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की खुलकर तारीफ की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

यहां देखें अल्लू अर्जुन का पोस्ट-

कैसी लगी अल्लू अर्जुन को ‘कांतारा चैप्टर 1’?

अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा, “कल रात #Kantara देखी. वाह, क्या ही माइंड ब्लोइंग फिल्म है! इसे देखते हुए मैं मंत्रमुग्ध हो गया था. लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में @shetty_rishab garu का प्रदर्शन अविश्वसनीय है. उन्होंने हर कला में उत्कृष्टता दिखाई है.”

उन्होंने आगे लिखा कि रुक्मिणी, जयाराम, गुलशन देवैया और अन्य कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है. साथ ही, उन्होंने तकनीकी टीम की भी तारीफ की, “@AJANEESHB garu का संगीत, #AravindSKashyap garu की सिनेमैटोग्राफी, @DharaniGange91 garu का आर्ट डायरेक्शन और #ArjunRaj garu के स्टंट शानदार हैं. निर्माता @VKiragandur garu और पूरी @hombalefilms टीम को बधाई. सच में, इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. ढेर सारा प्यार और सम्मान.”

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 23 दिनों में 565.4 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 781.6 करोड़ तक पहुंच चूका है. 125 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के अनुसार, ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: Thamma Box Office: चौथे दिन हिट या फुस्स ‘थामा’, टोटल कमाई में ‘बागी 4’ के लाइफटाइम कलेक्शन को दिया पछाड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड जानें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola