Kantara Chapter 1 एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने अपने किरदार राजकुमारी कनकवती को लेकर चुप्पी तोड़ी, कहा- मेरे विजन में बड़ा बदलाव आया

Updated:
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने अपने किरदार राजकुमारी कनकवती को लेकर चुप्पी तोड़ी, कहा- मेरे विजन में बड़ा बदलाव आया

Kantara Chapter 1 की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने किरदार को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे तलवारबाजी और घुड़सवारी ने उनके किरदार को जीवंत किया.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की कहानी, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार परफॉर्मेंस के चलते दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

रिलीज के पांचवें दिन तक इसने वर्ल्डवाइड ₹362.75 करोड़ की कमाई करते हुए ‘पुष्पा – द राइज’ (₹350.1 करोड़) और ‘तान्हाजी – द अनसंग वॉरियर’ (₹361 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर्स को पीछे छोड़ दिया है. इस बीच फिल्म में राजकुमारी कनकवती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने हाल ही में अपने किरदार को लेकर कई बातें साझा की है. आइए सबकुछ बताते हैं.

रुक्मिणी वसंत ने अपने किरदार पर क्या कहा?

एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने हाल ही में इंडिया टुडे की प्रबंध संपादक मरिया शकील से बातचीत में फिल्म में महिलाओं के चित्रण और अपने किरदार की तैयारी पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “इस किरदार को निभाने के लिए मुझे कई सांस्कृतिक संदर्भों को समझना पड़ा. इस क्षेत्र के बारे में अध्ययन करने से मेरे विजन में बड़ा बदलाव आया. मैंने इस रोल के लिए तलवारबाजी और घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी ली.”

उन्होंने आगे कहा, “गांवों में शूटिंग करते हुए हमने खुद को इस फिल्म की दुनिया में पूरी तरह से डुबो दिया. इसका श्रेय ऋषभ सर और लेखकों को जाता है जिन्होंने एक जमीनी और भावनात्मक किरदार लिखा. अब मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं तलवार पकड़ सकती हूं और घोड़े की सवारी कर सकती हूं.”

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

यह कन्नड़ फिल्म भूत कोला रिचुअल की उत्पत्ति की कहानी को दर्शाती है, जिसको सीक्वल (कांतारा) और प्रीक्वल (कांतारा: चैप्टर 1) दोनों के रूप में प्रस्तुत किया गया है.

फिल्म में ऋषभ और रुक्मिणी के अलावा जयराम, गुलशन देवैया और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 का हिस्सा बनने पर ऋषभ शेट्टी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- इतनी गहरी, मौलिक और दिव्य कहानी

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola