Kantara Chapter 1 का हिस्सा बनने पर ऋषभ शेट्टी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- इतनी गहरी, मौलिक और दिव्य कहानी

ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी ने फिल्म को लेकर की बात. फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी ने फिल्म का हिस्सा बनने पर कुछ 'बिहाइंड द सीन्स' तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है. उनका मानना है कि यह सिर्फ काम नहीं, एक भावना थी.
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’, 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई. फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट से लेकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक, सबकुछ दर्शकों से शानदार रिस्पांस बटोर रहा है.
इस बीच एक्टर की पत्नी और फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रगति शेट्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का हिस्सा बनने के अनुभव को बेहद इमोशनल शब्दों में बयां किया. बता दें कि प्रगति का फिल्म में एक छोटा कैमियो भी है. ऐसे में आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ लिखा.
प्रगति शेट्टी: “यह सिर्फ काम नहीं, एक भावना थी”
प्रगति ने फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें साझा कीं, जिनमें ऋषभ शेट्टी, गुलशन देवैया और टीम के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कांतारा: चैप्टर 1 का हिस्सा बनना वाकई एक अविस्मरणीय सफर रहा. इतनी गहरी, मौलिक और दिव्य कहानी के लिए वेशभूषा डिजाइन करना सिर्फ काम से बढ़कर एक भावना थी. इस शानदार विजन के एक छोटे से हिस्से को बुनने के लिए आभारी हूं.” उन्होंने अपने पोस्ट के साथ हैशटैग #KantaraChapter1 और #HouseOfPragathiShetty भी जोड़े.
प्रगति की ओर से साझा की गई इन तस्वीरों में फिल्म के निर्माण की झलक दिखती है.
फिल्म में दिया छोटा कैमियो
दिलचस्प बात यह है कि प्रगति शेट्टी ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में एक छोटा कैमियो भी किया है. दर्शकों ने उन्हें फिल्म के फर्स्ट हाफ में रथ दृश्य के दौरान देखा. इतना ही नहीं, ऋषभ और प्रगति के बेटे रणवित ने भी इस फिल्म में एक छोटी भूमिका निभाई. इससे पहले, प्रगति ‘कांतारा’ (2022) में राजा की पत्नी के रूप में नजर आई थीं.
यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office: पास या फेल? 19वें दिन औंधे मुंह गिरी ‘जॉली एलएलबी 3’, बॉक्स ऑफिस कमाई से खुली पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










