Kannappa: सोनू सूद ने फिल्म कन्नप्पा की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, प्रभास ने कही ये बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jun 2025 1:59 PM
Kannappa Sonu Sood supports Vishnu Manchu
Kannappa: साउथ स्टार विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा आज 27 जून को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. एक्स पर मूवी की चर्चा हो रही है. इस बीच प्रभास ने मूवी को लेकर कुछ कहा है. साथ ही सोनू सूद ने फिल्म की सफलता को लेकर अपने एक्स पर पोस्ट किया है.
Kannappa: विष्णु मांचू की ड्रीम प्रोजेक्ट कन्नप्पा आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में विष्णु के अलावा अक्षय कुमार, मोहनलाल और प्रभास ने मुख्य किरदार निभाया हैं. सोशल मीडिया पर मीडिया यूजर्स फिल्म के VFX और क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म के कई रिव्यूज भी यूजर्स अब तक शेयर कर चुके हैं. कन्नप्पा का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर काजोल की फिल्म मां से हुई. हालांकि मां से बेहतर प्रदर्शन कन्नप्पा कर रही है. इस बीच प्रभास और सोनू सूद ने फिल्म को लेकर कुछ कहा है, जो वायरल हो रहा है.
सोनू सूद बोले- आपकी फिल्म को बड़ी सफलता…
फिल्म कन्नप्पा को साउथ स्टार्स का सपोर्ट मिल रहा है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक्स पर कन्नप्पा का पोस्टर शेयर कर लिखा, “बधाई हो मेरे भाई. मुझे यकीन है कि आपकी मेहनत और जुनून आपकी फिल्म को बड़ी सफलता दिलाएगा.” वहीं, प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, कन्नप्पा बड़े स्क्रीन पर आ गई है. यह एक ऐसे व्यक्ति की महाकाव्य कथा है जिसने अपने जीवन से भी अधिक दिया, उसने अपनी दृष्टि और अपनी आत्मा दी. कन्नप्पा अब सिनेमाघरों में है. दिव्य समर्पण का साक्षी बनें.”

कन्नप्पा की स्टारकास्ट
फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू ने कन्नप्पा का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय कुमार ने महादेव का रोल प्ले किया है. फिल्म में काजल अग्रवाल ने माता पार्वती की भूमिका निभाई और मोहनलाल ने किराता ने प्ले किया हैं. प्रभास ने रुद्र का रोल प्ले किया हैं. इसके अलावा महादेव शास्त्री, आर. सरथकुमार, मधु, ब्रह्मानंदम जैसे स्टार्स ने भी मूवी में काम किया हैं.
विष्णु मांचू ने 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में किया दर्शन
कन्नप्पा की रिलीज से पहले विष्णु मांचू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बारह ज्योतिर्लिंग. एक यात्रा. शाश्वत शांति. भगवान शिव के बारह पूजनीय ज्योतिर्लिंगों में से एक – श्री शैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पवित्र दर्शन पूरा किया. इस यात्रा के साथ, सभी बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों की मेरी यात्रा एक दिव्य समापन पर आती है. मेरा दिल भर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










