Kamaal R Khan Detained: गोलियां चलाने के बाद केआरके को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में बताया- बस बंदूक साफ कर रहा था

Updated:
विज्ञापन

कमाल आर खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, फोटो- इंस्टाग्राम

Kamaal R Khan Detained: एक्टर केआरके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान एक्टर ने फायरिंग के पीछे की वजह सामने रखी. पढ़ें आखिर एक्टर ने पुलिस को क्या बताया.

विज्ञापन

Kamaal R Khan Detained: फिल्म एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके एक बार फिर कानूनी झमेले में फंस गए हैं. 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत पर उन्होंने चार राउंड फायरिंग की. इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को उनसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान एक्टर ने गोली चलाने के पीछे की वजह बताई.

विज्ञापन

एएनआई का ट्वीट

कमाल आर खान ने इस वजह से की फायरिंग

मुंबई पुलिस के सामने कमाल आर खान ने माना कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायर किया था. एक्टर ने पुलिस को बताया कि उनका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाने का बिल्कुल नहीं था. एक्टर ने कहा वह केवल अपनी बंदूक की सफाई कर रहे थे और यह देखने के लिए गोली चलाई कि बंदूक सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं. उन्होंने अपने घर के सामने फैले मैंग्रोव इलाके की दिशा में फायर किया था. केआरके ने बताया कि उन्हें लगा था गोली वहीं कहीं झाड़ियों में खो जाएगी, लेकिन हवा के तेज झोंके के कारण गोली अपनी दिशा बदलकर आगे निकल गई और ओशिवारा की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग में जा लगी.

जानें केआरके के बारे में?

केआरके फिल्मों और उनके कलाकारों के बारे में विवादित कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. साल 2008 में उनकी फिल्म ‘देशद्रोही’ रिलीज हुई थी, जिसके एक्टर, प्रोड्यूसर और कहानीकार वह थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और महाराष्ट्र सरकार ने इसे दो महीने के लिए बैन कर दिया. साल 2009 में केआरके ने ‘बिग बॉस 3’ के घर में एक कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ली. पिछले कुछ सालों में उन्होंने खुद को एक फिल्म क्रिटिक और एक ट्रेड एनालिस्ट के तौर पर पेश किया. उन्होंने फरवरी 2010 में ट्विटर जॉइन किया और 25 मई 2013 को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया. इन प्लेटफॉर्म पर ज्यादतर वह फिल्मों के रिव्यूज देते हैं.

यह भी पढ़ें- शादी के दिन दूसरी लड़की के साथ पकड़े गए पलाश मुच्छल, महिला क्रिकेटर्स ने कर दी पिटाई, स्मृति मंधाना के दोस्त ने किया खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola