Kalki 2898 AD OTT Release: आज से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ‘कल्कि 2898 एडी’, जानें टाइमिंग और देखने के लिए हो जाए तैयार

Nag Ashwin on Kalki 2898 AD 2
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD फाइनली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि ये किस प्लेटफॉर्म पर आएगी. इसके बारे में सारी डिटेल आपको नीचे मिल जाएगी.
Kalki 2898 AD OTT Release: अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD, 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही अपना कब्जा जमा लिया था और जमकर कमाई की थी. नाग अश्विन की फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. अब ये फाइनली ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. अगर आप इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए है, तो आप इसे फैमिली के साथ ओटीटी पर देख सकते हैं.
नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD किस दिन सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज?
फिल्म कल्कि 2898 AD 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
कहां देख सकेंगे ‘कल्कि 2898 AD’ का हिंदी वर्जन?
फाइनली, कल्कि 2898 AD का हिंदी वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हो रही है. मूवी आधी रात यानी 12 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने लगेगी. आपने इसे नहीं देखा तो, आप घर बैठे इसे देख सकते हैं.
कल्कि 2898 AD का तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन कहां देख पाएंगे?
फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. वहीं, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये आज रात 12 बजे से अमेजन पर स्ट्रीम होगा.
कितने बजे से देख पाएंगे फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’?
‘कल्कि 2898 एडी हिंदी और तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में रात 12 बजे से ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगी.
‘कल्कि 2898 एडी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी?
‘कल्कि 2898 AD‘ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 645.8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.
दुनियाभर में ‘कल्कि 2898 AD’ ने कितनी कमाई की थी?
दुनियाभर में ‘कल्कि 2898 AD’ ने 1041.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
Also Read- Kalki 2898 AD Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘कल्कि’ ने मचाया तूफान, 4 दिन में 500 करोड़ पार
Also Read- Kalki 2898 AD देखकर अरशद वारसी ने प्रभास को कहा जोकर, बोले- मुझे फिल्म पसंद नहीं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










