Jolly LLB 3 Box Office Day 1: पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी अक्षय-अरशद की फिल्म? बॉक्स ऑफिस पर दिखाएगी कमाल या नहीं?

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Sep 2025 2:34 PM

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office Day 1: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' आज रिलीज हो गई है. फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गया है. मूवी में अमृता राव, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला ने भी दमदार अदाकारी दिखाई हैं.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Day 1: कॉमेडी लीगल ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, अमृता राव, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला ने काम किया हैं. वकील जगदीश्वर ‘जॉली’ मिश्रा (अक्षय कुमार) और एडवोकेट जगदीश ‘जॉली’ त्यागी (अरशद वारसी) एक साथ फिल्म में दिख रहे हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं और समीक्षकों ने भी इसे अच्छा रिव्यू दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि मूवी पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी.

जॉली एलएलबी 3 का ओपनिंग डे का कलेक्शन

जॉली एलएलबी 3 के भारत में पहले दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल के मुताबिक फिल्म 8-10 करोड़ से अपना खाता खोल सकती है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वीकेंड की कमाई पूरी तरह दर्शकों की वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करेगी.

अक्षय कुमार ने फैंस को दी चेतावनी, कहा- गुटखा नहीं खाना चाहिए

अक्षय कुमार हाल ही में अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तंबाकू पर मैसेज दिया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने अक्षय से उनके किरदार और कानपुर शहर के बारे में सवाल पूछा. बातचीत के बीच शहर की गुटखे से जुड़ी पहचान का ज़िक्र आया तो एक्टर ने कहा, “गुटखा नहीं खाना चाहिए.” पत्रकार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद खिलाड़ी कुमार ने तपाक से बोला “इंटरव्यू मेरा है या तुम्हारा? मैं बोल रहा हूं, गुटखा नहीं खाना चाहिए… बस.”

यह भी पढ़ेंJolly LLB 3 Vs Nishaanchi X Review: अक्षय कुमार या अनुराग कश्यप, नेटिजन्स ने किस फिल्म को लेकर X पर क्या कहा, यहां जानें

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola