Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म 10 दिन में कमाल या फुस्स? रिपोर्ट्स ने खोली पोल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Sep 2025 1:27 PM

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 10वें दिन कितनी कमाई की? जानिए दिनवार रिपोर्ट और अब तक का कुल कलेक्शन.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी और अनुराग कश्यप की निशानची को पछाड़ दिया. इतना ही नहीं, इसने टाइगर श्रॉफ की बागी 4 को भी पीछे छोड़ दिया.

हालांकि, शुरुआती तीन दिनों की जबरदस्त कमाई के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई और यह सिंगल डिजिट में कमाने लगी. अब 10वें दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा, आइए रिपोर्ट देखते हैं.

जॉली एलएलबी 3 का 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk report

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने भारत में रिलीज के 10वें दिन (सुबह 12 बजे तक) ₹0.8 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि, शाम तक यह आंकड़ा और अपडेट हो सकता है.

वहीं, अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹84.8 करोड़ हो चुका है.

डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9- 6.25 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10- 0.8 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 84.8 करोड़ रुपये

अन्य फिल्मों से टक्कर

जॉली एलएलबी 3 को इस समय साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसने सिर्फ तीन दिनों में ही ₹100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़े: They Call Him OG: फिल्म निर्माता सुजीत ने पवन कल्याण की ‘ओजी’ से अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ की तुलना पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नुकसान होता है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola