ePaper

Jolly LLB 3 Box Office Collection: लाखों में सिमटी अक्षय कुमार की फिल्म, 23वें दिन का कलेक्शन है चौंकाने वाला

Updated at : 11 Oct 2025 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office Collection

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jolly LLB 3 Box Office Collection: जॉली एलएलबी 3 टिकट खिड़कियों पर स्थिर गति बनाए हुए है. फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है. आइये जानते हैं कोर्टरूम ड्रामा ने 23वें दिन कितना कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर लीगल कॉमेडी ड्रामा 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले. इसने टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई की थी. हालांकि कातांरा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज के बाद मूवी की गति धीमी पड़ गई. आइये जानते हैं 23 दिन जॉली एलएलबी 3 ने कितने करोड़ की कमाई की.

जॉली एलएलबी 3 ने 23वें दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने 23वें दिन भारत में 0.14 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 110.94 करोड़ हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. फिल्म में अक्षय कुमार, अमृता राव, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरेशी, गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे कलाकारों की टोली है.

डे वाइज जॉली एलएलबी 3 का कलेक्शन?

  • Jolly LLB 3 Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 13- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 14- 2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 15- 1.15 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 16- 1.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 17- 2.2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 18- 0.6 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 19- 0.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 20- 0.45 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 21- 0.45 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 22- 0.50 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 23- 0.14 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 110.94 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि का 5 महीने में शो छोड़ने पर छलका दर्द, बोली- मौत वाले सीक्वेंस के दौरान दुख हुआ

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola