Jolly LLB 3 Box Office: ‘जॉली एलएलबी 3’ की पहली हफ्ते की कमाई- पास हुई या फेल? देखें डे वाइज कलेक्शन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office first week

जॉली एलएलबी 3 का पहले हफ्ते का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता हो गया है. फिल्म ने पूरे वीक में कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्टरूम में आमने-सामने दिखे हैं.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office: सुभाष कपूर निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अच्छा रहा है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और अब सात दिनों में फिल्म ने 70 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया. खिलाड़ी कुमार की फिल्म नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. चलिए आपको बताते हैं पूरे एक हफ्ते में फिल्म का कैसा हाल रहा.

‘जॉली एलएलबी 3’ का एक हफ्ते का कलेक्शन

कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे एक हफ्ता पूरा हो चुका है. चलिए आपको पूरे हफ्ते का डे वाइज भारत में कितना कलेक्शन हुआ, ये बताते हैं-

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1-12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2-20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3-21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4-5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5-6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6-4.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 3.50 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन-73.50 करोड़ रुपये

‘जॉली एलएलबी 3’ बजट की लागत निकालने में कितनी दूर है

जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में इस फिल्म ने 70 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कुल लागत लगभग 120 करोड़ रुपये बताई जा रही है, यानी अभी यह अपनी लागत वसूलने से करीब 50 करोड़ रुपये पीछे है. उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में कमाई की रफ्तार और बढ़ेगी और फिल्म अपनी लागत वसूलने के और करीब पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे, अब केसरी चैप्टर 2 से लेगी टक्कर

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola