Jolly LLB 3: एडवोकेट जगदीश त्यागी बनकर फिर से आ रहे अरशद वारसी, अक्षय कुमार संग होगा आमना-सामना
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Aug 2025 1:08 PM
जॉली एलएलबी 3 का रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3: अरशद वारसी और अक्षय कुमार फिल्म जॉली एलएलबी 3 में साथ में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. टीजर में दोनों के किरदारों के बारे में मेकर्स ने दर्शकों को परिचय कराया था. फिल्म में असली जोली अवतार-एडवोकेट जगदीश त्यागी के किरदार के साथ लौट रहे हैं.
Jolly LLB 3: अरशद वारसी का नाम सुनते ही सबसे पहले उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दिल छू लेने वाले किरदार जेहन में उतर आते हैं. लंबे वक्त से दर्शकों का दिल जीतते आ रहे अरशद अब एक बार फिर अपने असली जोली अवतार-एडवोकेट जगदीश त्यागी के किरदार के साथ लौट रहे हैं. साल 2013 में जब अरशद ने मेरठ के देसी और जुगाड़ू वकील का रोल निभाया था, तभी से कोर्टरूम कॉमेडी की दिशा बदल गई थी. अब फ्रैंचाइजी के तीसरे चैप्टर के ऐलान के बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्सुकता थी और आखिरकार वो पल आने वाला है जब यह इंतजार खत्म होगा.
अरशद वारसी- अक्षय कुमार होंगे आमने-सामने
इस बार कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि अरशद वारसी का जोली त्यागी आमने-सामने होगा अक्षय कुमार के जोली मिश्रा से. दोनों की नोकझोंक और बहस में सबसे ज्यादा परेशान होने वाले हैं हमारे प्यारे जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला), जिनकी एक ही फरियाद है – “बस करो दोनों!” फिल्म में मजेदार ट्विस्ट जोड़ने आ रही हैं हुमा कुरैशी और अमृता राव. वहीं, गजराज राव अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीतने को तैयार हैं. निर्देशक सुभाष कपूर और निर्माता आलोक जैन और अजीत अंधारे इस तीसरे पार्ट में हंसी, ड्रामा और धमाल तीन गुना लेकर आ रहे.
कब रिलीज होगी जॉली एलएलबी 3?
हाल ही में जॉली एलएलबी 3 का टीजर मेकर्स ने जारी किया है. टीजर में मेरठ के वकील जगदीश त्यागी उर्फ जॉली और कानपुर के जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली के बारे में दिखाया गया है. कानपुर के जॉली के रोल में अक्षय कुमार नजर आए है. टीजर पर दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया है. गौरतलब है कि जॉली एलएलबी (2013) और जॉली एलएलबी 2 के बाद अब जॉली एलएलबी 3 आ रहा है. पहले पार्ट में अरशद थे, जबकि दूसरे पार्ट में अक्षय है. फिल्म का तीसरा पार्ट 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










