Jeetendra Health Update: धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा के बाद, दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र के स्वास्थ्य पर आया बड़ा अपडेट, बेटे तुषार कपूर ने बताई सच्चाई

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Nov 2025 6:17 PM

विज्ञापन

जीतेंद्र हेल्थ अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Jeetendra Health Update: जरीन खान की प्रार्थना सभा में जीतेंद्र का संतुलन बिगड़कर गिरना इस वक्त चर्चा में है. अब बेटे तुषार कपूर ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

Jeetendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र 10 नवंबर को जरीन खान की प्रार्थना सभा में शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते वह जमीन पर गिर पड़े. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और मीडिया फोटोग्राफर्स ने तुरंत उनकी मदद की. हालांकि, जीतेंद्र ने खुद को संभालते हुए हंसते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.

अब एक दिन बाद, तुषार कपूर ने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

जीतेंद्र के स्वास्थ पर क्या बोले बेटे तुषार कपूर?

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए तुषार कपूर ने कहा, “वह बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें बस हल्की सी चोट लगी थी, चिंता की कोई बात नहीं.”

प्रेम चोपड़ा भी भर्ती, परिवार ने दी जानकारी

हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और आइकॉनिक विलेन प्रेम चोपड़ा को हाल ही में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके दामाद और एक्टर विकास भल्ला ने बताया कि यह भर्ती सिर्फ सावधानी के तौर पर की गई है.

उन्होंने कहा, “उम्र बढ़ने के साथ नियमित हेल्थ मॉनिटरिंग जरूरी होती है. कोई चिंता की बात नहीं. वह कल डिस्चार्ज हो जायेंगे.” विकास ने आगे यह भी बताया कि प्रेम चोपड़ा, धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर चिंतित जरूर हैं.

धर्मेंद्र की हालत अब कैसी है?

वहीं, बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. 89 साल की उम्र में उन्हें सांस से जुड़ी तकलीफ हुई थी. लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक, परिवार की ओर से बताया गया है कि धर्मेंद्र धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और रिकवरी में हैं.

बता दें कि भारतीय सिनेमा के इन तीज दिग्गजों के स्वास्थ से जुड़ी अचानक ऐसी खबरें सामने आने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है और अब उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Dharmendra-Hema Malini: जब हेमा मालिनी को गले लगाने के लिए स्पॉट बॉयज के साथ धर्मेंद्र ने की शरारत, फिर चौंकाने वाला था ड्रीम गर्ल का रिएक्शन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola