Jaat Worldwide Box Office Collection: हांफती दिखी सनी देओल की जाट, वर्ल्डवाइड कमाई को लगा बड़ा झटका

Updated:
विज्ञापन

Jaat Box Office Collection

Jaat Worldwide Box Office Collection: गदर 2 के बाद सनी देओल बड़े पर्दे पर जाट के साथ धमाल मचाने आए हैं. हालांकि ओपनिंग डे से ही फिल्म सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड मूवी ने पहले दिन सिर्फ 12 करोड़ रुपये की कमाई की और शुक्रवार को भी कोई खास बढ़त नहीं दिखा पाई. आइये जानते हैं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा.

विज्ञापन

Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट को लेकर इन-दिनों ट्रेंड में है. फैंस के बीच एक्शन ड्रामा का इतना ज्यादा क्रेज है कि इसे देखने वह ट्रैक्टर और ट्रक से पहुंच रहे हैं. दर्शकों को रणदीप हुड्डा और सनी पाजी का फेसऑफ काफी मजेदार लग रहा है. हालांकि मूवी से उम्मीद की जा रही थी कि ये गदर 2 जैसा कुछ चार्म दिखाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म ने अपने पहले दिन दुनिया भर में सिर्फ 12 करोड़ रुपये की कमाई की और शुक्रवार को भी कोई खास बढ़त नहीं दिखा पाई. इसका मतलब है कि गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म को अब अपने पहले वीकेंड पर कड़ी मेहनत करनी होगी.

जाट ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मैथरी मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि जाट ने भारत में अपने पहले दो दिनों में 20.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. ट्रेड इनसाइडर्स का कहना है कि फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन बहुत बढ़िया नहीं है, ज्यादातर अनुमान 2.5-3 करोड़ रुपये के आसपास हैं. इसका मतलब है कि रिलीज के दूसरे दिन जाट ने दुनिया भर में 22.50 करोड़ की कमाई की. सनी की पिछली फिल्म गदर 2 ने 2023 में अपने पहले दो दिनों में दुनिया भर में 108 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जाहिर है, जाट उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है.

जाट के नाइट शोज कर रहे हैं बेहतर प्रदर्शन

सनी देओल स्टारर जाट को सिर्फ सोशल मीडिया पर फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. सैकनिल्क ने रिपोर्ट किया कि शुक्रवार सुबह के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी केवल 5.4 प्रतिशत थी, लेकिन रात के शो में यह बढ़कर 17.4 प्रतिशत हो गई. निर्माताओं को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को इसका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और इससे फिल्म अपनी लागत की कुछ भरपाई कर सकेगी. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘जाट’ में रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुडा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू भी हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat vs Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 के ब्लॉकबस्टर आंकड़े के आगे टिकीं जाट, पहले वीकेंड में लड़खड़ाया कलेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola