Jaat Worldwide Collection: जाट वर्ल्डवाइड फ्लॉप हुई या हिट, सनी देओल की फिल्म ने कर डाला इतना कलेक्शन

Author : Ashish Lata Updated At : 14 Apr 2025 5:04 PM

विज्ञापन
Jaat Box Office Collection Day 70

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर जाट ने वीकेंड में कमाल कर दिखाया. मूवी जो रिलीज के बाद सिंगल डिजिट में कमाई कर रही थी, वह डबल हो गई. जी हां रविवार को भारत में फिल्म ने 14 करोड़ कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड भी इसकी धुआंधार कमाई जारी रही. आइये जानते हैं इसने अब तक कितने करोड़ का आंकड़ा पार किया.

विज्ञापन

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल की हालिया रिलीज जाट बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यू बटोरते हुए शानदार कमाई करने का सिलसिला जारी रखा. मूवी भारत में तो बेहतर परफॉर्म कर ही रही है, वर्ल्डवाइड भी इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. रविवार को फिल्म की कमाई में 40 प्रतिशत की उछाल देखी गई, जिससे यह दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई.

जाट ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि जाट ने रविवार तक भारत में 49.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इससे फिल्म की ओपनिंग वीकेंड की कमाई 50 करोड़ रुपये से थोड़ी कम हो गई है. ट्रेड इनसाइडर्स का कहना है कि फिल्म की ओवरसीज कलेक्शन 5 करोड़ रुपये के आसपास है. वहीं चार दिनों के बाद फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन 54-55 करोड़ रुपये हो गई है, जिसका मतलब है कि जाट ने आखिरकार 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

क्या जाट बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाएगी?

हालांकि गदर 2 के मुकाबले जाट की यह छोटी सी जीत है, क्योंकि गदर 2 ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. यहां तक ​​कि सलमान खान की सिकंदर, जिसे अंडरपरफॉर्मर करार दिया गया है, ने भी कुछ हफ्ते पहले अपने ओपनिंग डे पर 54 करोड़ रुपये कमाए थे. अब जाट कितनी दूर तक चलेगी, यह इसके वीकडेज के कलेक्शन पर निर्भर करता है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित, जाट में उनके हिंदी डेब्यू में रेजिना कैसंड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू भी हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Movie Box Office Collection: सनी देओल की जाट होगी फ्लॉप, इतनी रहेगी कुल कमाई, KRK का दावा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola