Jaat: मुंह में बीड़ी और चेहरे पर रौब, खतरनाक लुक में दिखा ये एक्टर, 'जाट' में होगा सनी देओल से आमना-सामना

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Mar 2025 9:44 AM

विज्ञापन

Jaat Worldwide Collection

Jaat: सनी देओल की फिल्म जाट में एक दमदार एक्टर की एंट्री हो गई है. फिल्म में विलेन का किरदार कौन निभा रहा है, इसकी झलक दर्शकों के सामने आ गई है. चलिए आपको बताते हैं फिल्म में सनी से किसकी भिड़ंत होगी.

विज्ञापन

Jaat: एक्शन फिल्म जाट में सनी देओल मुख्य किरदार निभा रहे हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को बैसाखी के दिन रिलीज होगी. फिल्म में अब एक ऐसे एक्टर की एंट्री हो गई है, जो विलेन बनकर फिल्म में सनी से पंगा लेते दिखेंगे. इस एक्टर का नाम रणदीप हुड्डा है. रणदीप का फिल्म से पहला लुक सामने आ गया है, जो काफी खतरनाक है.

फिल्म जाट से रणदीप हुड्डा का पहला लुक आया सामने

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह लुंगी पहने एक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं. उनके मुंह में बीड़ी है और उनका लुक काफी खतरनाक दिख रहा है. वह कहते हैं, ‘मुझे अपना नाम बहुत प्यारा है.’ जिसके बाद वह अपना नाम रणतुंगा बताते हैं. फिल्म जाट से उनका ये पहला लुक काफी जबरदस्त है. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, जाट के साथ निर्मम फेस ऑफ के लिए स्टेज तैयार है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

फैंस बोले- दिमाग उड़ाने वाला…

रणदीप हुड्डा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, दिमाग उड़ाने वाला, शानदार, झक्कास. एक यूजर ने लिखा, फिल्म सोच से भी ऊपर होने वाली आल टाइम ब्लॉकबस्टर. एक यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, क्या कमाल का लुक है आपका सर. एक यूजर ने लिखा, खतरनाक रणदीप भाई. फिल्म जाट में सनी देओल, रणदीप के अलावा विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसंड्रा भी हैं. फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने दर्शकों को मिलेगा. वहीं, पिछली बार सनी गदर 2 में नजर आए थे, जिसमें विलेन के रोल में मनीष वाधवा दिखे थे. फिल्म में मनीष के किरदार का नाम हामिद इकबाल था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola