Jaat: सनी देओल संग काम करने पर प्रशांत बजाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे किरदार में ढलने में दो घंटे..

Updated:
विज्ञापन
Prashant Bajaj in jaat

Prashant Bajaj in jaat

Jaat: सनी देओल अभिनीत फिल्म जाट की चर्चा फिलहाल दर्शक करते नहीं थक रहे. एक्स पर तो फिल्म को लेकर यूजर्स कई वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं. मूवी ने चार दिन में अभी तक 40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब सनी संग काम करने पर प्रशांत बजाज ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Jaat: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा जाट को लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें थीं और फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी. सनी देओल गदर 2 के बाद वापस आए और दर्शकों के दिलों पर फिर से छा गए. भले ही जाट ने ‘गदर 2’ वाला जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलाया, लेकिन फिल्म की चर्चा हर जगह हो रही है. सनी के गुस्सैल अंदाज दर्शकों को डराने में कामयाब रहा. मूवी में रणदीप हुड्डा ने राणातुंगा का किरदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म में विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा ने अहम किरदार निभाया है. इसके अलावा सनी की फिल्म का हिस्सा प्रशांत बजाज भी हैं. उन्होंने सनी संग काम करने का अपना अनुभव बताया.

फिल्म जाट में दिखे हैं प्रशांत बजाज

सनी देओल की फिल्म जाट में काम करने को लेकर द ट्रिब्यून संग बातचीत में प्रशांत बजाज ने बताया,” निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी से मैं अपने एक दोस्त जय प्रकाश के जरिए मिला. हमने इस किरदार पर चर्चा की और कुछ समय बाद गोपीचंद सर ने मुझे बताया कि उन्होंने मेरे लिए एक उपयुक्त किरदार खोज लिया है. अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा, मेरा फिल्म में लुक काफी अलग है. किरदार में ढलने में दो घंटे लगे. गोपी सर का नजरिया शानदार है और मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि ये किरदार काफी गहरा है, जिसे मैं हमेशा से करना चाहता था.” सनी देओल और रणदीप हुड्डा संग जाट में प्रशांत बजाज ने स्क्रीन शेयर किया हैं. उन्होंने कहा, ”जब आपके पास गोपी सर जैसे डायरेक्टर है, वह जानते हैं एक एक्टर से उससे बेस्ट कैसे निकलवाना है.”

जाट का बॉक्स ऑफिस पर कितना है कलेक्शन

सनी देओल गदर 2 के दो साल बाद फिल्म जाट में दिखे हैं. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जाट का गदर 2 जैसा प्रदर्शन नहीं है, लेकिन फिल्म को लेकर बहुत बज है. मूवी ने चार दिन में 40 करोड़ कमा लिए. अगले वीक जाट का मुकाबला अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 से होगी. इसके अलावा हॉरर फिल्म द भूतनी भी रिलीज होने वाली है, जिसमें संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह हैं.

यहां पढ़ें- Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola