Jaat: ईशा देओल ने फिल्म की सुपरहिट सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह सब सनी देओल की…

Updated:
विज्ञापन

Esha Deol on success of jaat

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म गदर 2 जैसा कमाल तो नहीं दिखा पाई, लेकिन कलेक्शन के आंकड़े काफी सिकंदर के मुकाबले काफी बेहतर है. बीते दिनों हेमा मालिनी ने मूवी की बंपर कमाई को लेकर खुशी जाहिर की थी. वहीं अब ईशा देओल ने इसके सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Jaat: सनी देओल इन-दिनों अपनी एक्शन फिल्म ‘जाट’ की रिलीज का लुत्फ उठा रहे हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला था. मूवी ने ओपनिंग डे पर जहां 9.50 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आई और यह 7 करोड़ पर पहुंच गई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, सनी पाजी की बेटी ईशा देओल ने इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने खुशी जाहिर की.

ईशा ने देओल ने जाट की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

ईशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी संग हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी. यहां उन्होंने फिल्म जाट की तारीफ की. इंस्टेंट बॉलीवुड संग बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं और यह सब उनकी कड़ी मेहनत और लोगों का प्यार है. वह इस सक्सेस के हकदार हैं. फिल्म इतनी अच्छी है, इस वजह से थियेटर्स में धमाल मचा रही है.”

हेमा मालिनी ने कही थी ये बात

वहीं हेमा मालिनी ने खुशी जताते हुए कहा, “जाट ने बंपर कमाई की है. बहुत ही अच्छा लग रहा है कि लोगों को उनका काम इतना ज्यादा पसंद आया. धरम (धर्मेंद्र) जी बहुत खुश हैं और उन्होंने तारीफ की है, जो मुझे लगता है कि यह एक अच्छी फिल्म होगी.”

जाट के बारे में

जाट की बात करें तो यह फिल्म गोपीचंद मालिनेनी की हिंदी सिनेमा में निर्देशन की पहली फिल्म है, जो बॉडीगार्ड, वीरा सिम्हा रेड्डी जैसी तेलुगु फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. सनी देओल के नेतृत्व में इसमें विनीत कुमार सिंह, रणदीप हुड्डा, राम्या कृष्णन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री और मैथरी मूवी मेकर्स का समर्थन प्राप्त है. वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा को आखिरी बार विक्रम भट्ट की तुमको मेरी कसम में देखा गया था. इसमें अदा शर्मा, इश्वाक सिंह और अनुपम खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: जाट से डरी छावा, थियेटर शोज खत्म, विक्की कौशल की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola