Jaat की सफलता पर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अच्छे रिस्पांस के लिए फैंस को प्यार, फिर डिलीट किया पोस्ट

Dharmendra on success of jaat
Jaat: फिल्म जाट की सफलता से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र काफी खुश है. उन्होंने अपने बेटे और एक्टर सनी देओल के लिए पोस्ट भी लिखा. इस पोस्ट को उन्होंने बाद में डिलीट भी कर दिया. जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी.
Jaat: फिल्म जाट का इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन है. फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह ने मुख्य किरदार निभाया हैं. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म में सनी जब स्क्रीन पर आए तो तालियों की गड़गड़ाहट से थिएटर गूंज उठा. गदर 2 के बाद जाट सनी की अगली फिल्म है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और टिकट खिड़की पर मूवी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. मूवी की सफलता पर दिग्गज एक्टर और सनी के पिता धर्मेंद्र ने खुशी व्यक्त किया है. उन्होंने सनी का डांस करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया, लेकिन बाद में इस पोस्ट को उन्होंने डिलीट कर दिया.
धर्मेंद्र ने जाट की सफलता के लिए सनी देओल को बधाई दी
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर सनी देओल का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह जाट के गाने पर डांस करते दिखे. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, सनी लव यू और जाट की पूरी टीम को. जाट एक अच्छी फिल्म है हमारे दर्शकों के लिए. शुक्रिया और अच्छे रिस्पांस के लिए फैंस को प्यार. लव यू ऑल. सनी मैं खुश हूं कि आप जाट के प्रमोशन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इसे एंजॉय भी कर रहे हो. हालांकि उन्होंने ये पोस्ट बाद में डिलीट कर दिया.

जाट का कलेक्शन जानें
सनी देओल की फिल्म जाट के दूसरे वीकेंड का कलेक्शन सामने आ चुका है. मूवी ने रविवार को 5.65 करोड़ रुपये की कमाई की और इसकी टोटल कलेक्शन 74.55 करोड़ रुपये हो गई है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. इसने इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग डे का कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई केसरी चैप्टर 2 को भी कड़ा मुकाबला दे रही है., जिसमें आर माधवन, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे मुख्य रोल में हैं.
यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










