Jaat Box Office Collection Day 38: सनी देओल की 'जाट' हिट रही या फ्लॉप? 38वें दिन की कमाई ने सच्चाई ला दी सामने
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 May 2025 10:57 AM
Jaat Box Office Collection Day 38
Jaat Box Office Collection Day 38: गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म जाट की हालत बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई है. धीरे-धीरे मूवी आगे बढ़ रही है. इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है. सनी देओल की मूवी ने 38वें दिन कितनी कमाई की, यहां जानिए.
Jaat Box Office Collection Day 38: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर ‘जाट’ साल 2025 की सफल फिल्मों से एक है. गदर 2 के बाद जाट से सनी ने वापसी की और लोगों की खूब तारीफें बटोरी. शुरुआती दिनों में मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज भी दिखा. फिल्म में मूवी में रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन ने काम किया हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म की कमाई अब बहुत कम हो गई है. रेड 2 और केसरी चैप्टर 2 के सामने मूवी टिक नहीं पा रही. चलिए आपको इसके 38वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
38वें दिन जाट ने की कम कमाई
जाट 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है. इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 38वें दिन मूवी ने 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. धीरे ही सही लेकिन फिल्म कमाई कर रही है. नेट कलेक्शन फिल्म का 88.53 करोड़ रुपये हो गया है.
सनी देओल की फिल्म जाट ने कितना किया टोटल कलेक्शन
- Jaat Collection Day 1- 9.5 करोड़
- Jaat Collection Day 2- 7 करोड़
- Jaat Collection Day 3- 9.75 करोड़
- Jaat Collection Day 4- 14 करोड़
- Jaat Collection Day 5- 7.50 करोड़
- Jaat Collection Day 6- 6 करोड़
- Jaat Collection Day 7- 4 करोड़
- Jaat Collection Day 8- 4 करोड़
- Jaat Collection Day 9- 4.25 करोड़
- Jaat Collection Day 10- 3.75 करोड़
- Jaat Collection Day 11- 5.65 करोड़
- Jaat Collection Day 12- 2 करोड़
- Jaat Collection Day 13- 1.88 करोड़
- Jaat Collection Day 14- 1.3 करोड़
- Jaat Collection Day 15- 1.19 करोड़
- Jaat Collection Day 16- 0.85 करोड़
- Jaat Collection Day 17- 1.36 करोड़
- Jaat Collection Day 18- 2 करोड़
- Jaat Collection Day 19- 0.62 करोड़
- Jaat Collection Day 20- 0.68 करोड़
- Jaat Collection Day 21- 0.49 करोड़
- Jaat Collection Day 22- 0.22 करोड़
- Jaat Collection Day 23- 0.08 करोड़
- Jaat Collection Day 24- 0.13 करोड़
- Jaat Collection Day 25- 0.22 करोड़
- Jaat Collection Day 26- 0.1 करोड़
- Jaat Collection Day 27- 0.1 करोड़
- Jaat Collection Day 28- 0.08 करोड़
- Jaat Collection Day 29- 0.08 करोड़
- Jaat Collection Day 30- 0.05 करोड़
- Jaat Collection Day 31- 0.1 करोड़
- Jaat Collection Day 32- 0.15 करोड़
- Jaat Collection Day 33- 0.1 करोड़
- Jaat Collection Day 34- 0.1 करोड़
- Jaat Collection Day 35- 0.07 करोड़
- Jaat Collection Day 36- 0.06 करोड़
- Jaat Collection Day 37- 0.02 करोड़
- Jaat Collection Day 38- 0.02 करोड़
नेट कलेक्शन- 88.53 करोड़
यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










