Jaat Box Office Collection Day 29: रिलीज के 29वें दिन जाट हिट हुई या फ्लॉप, सनी देओल की फिल्म का टोटल कलेक्शन जान लें

Jaat Box Office Collection Day 40
Jaat Box Office Collection Day 29: रेड 2 इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है. हालांकि एक और मूवी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 29वें दिन बाद ही अपनी पकड़ बनाकर रखी है और वह है सनी देओल की जाट. जाट का टोटल कलेक्शन आपको बताते हैं.
Jaat Box Office Collection Day 29: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अभी तक इसने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ अभी तक बना कर रखी है. एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान तो खींचा, लेकिन 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से थोड़ी दूर रह गई. फिल्म की स्टोरीलाइन, सनी और रणदीप हुड्डा की दमदार परफॉर्मेंस और एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया. हालांकि अब फिल्म की स्पीड कछुए की चाल जैसी बॉक्स ऑफिस पर हो गई है. आइए आपको 29वें दिन का हाल बताते हैं.
29वें दिन का कलेक्शन जानें
डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की जाट फिलहाल 100 करोड़ के क्लब में एंट्री नहीं ले पाई. फिल्म को उत्तर भारत के सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. हालांकि रेड 2 के रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट देखी गई है. अड्डा टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 29वें दिन 0.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस आंकड़े में ज्यादा फेरबदल होने की कोई गुंजाइश नहीं है. अबतक मूवी की टोटल कमाई 89.2 करोड़ रुपये हो गई है.
जाट का नेट कलेक्शन
- Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 17- 1.36 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 18- 2 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 19- 0.62 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 20- 0.68 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 21- 0.49 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 22- 0.22 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 23- 0.08 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 24- 0.13 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 25- 0.22 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 26- 0.11 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 27- 0.11 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 28- 0.09 करोड़ रुपये
- Jaat Box Office Collection Day 29- 0.05 करोड़ रुपये
जाट कलेक्शन- 89.2 करोड़ रुपये
यहां पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी में आएगा नया शख्स, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










