Irrfan Khan की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियन्स’ का आज ट्रेलर होगा रिलीज, फैंस बोले- इमोशनल पलों में…

Updated:
विज्ञापन
Irrfan Khan की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियन्स’ का आज ट्रेलर होगा रिलीज, फैंस बोले- इमोशनल पलों में…

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान भले ही अब इस दुनिया में न हों, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं. अब एक्टर की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन’ जल्द ही रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को कैंसर के कारण निधन हो गया था. अभिनेता ने न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा शून्य छोड़ दिया है. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस अभिनेता को याद करते रहते हैं और उनके कई प्रदर्शनों के बारे में बात करते हैं, लेकिन, लोग अब अभिनेता को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देख पाएंगे.

इरफान खान की आखिरी फिल्म

उनकी आखिरी फिल्म, ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन’ 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, इसी दिन इरफान की तीसरी पुण्यतिथि भी है. फिल्म के निर्माता जीशान अहमद ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरा नाम इस फिल्म के सह-निर्माता और फिल्म के एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में जुड़ा है. हमें खुशी है कि इरफान खान की एक फिल्म में आखिरी ऑनस्क्रीन उपस्थिति जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और उनके फैंस को उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. मेरा विश्वास कीजिए, फिल्म में इरफान का किरदार और अभिनय आपको मंत्रमुग्ध कर देगा.”

फिल्म के बारे में

फिल्म में इरफान का किरदार एक ऊंट व्यापारी का है, जिसे नूरान से प्यार हो जाता है. वह एक आदिवासी महिला है, जो स्वतंत्र है और अपनी दादी से बिच्छू-गायन की प्राचीन उपचार कला सीख रही है. बता दें कि स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में ‘द सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियन्स’ का प्रीमियर हुआ. इसमें वहीदा रहमान और शशांक अरोड़ा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन अनूप सिंह ने किया है, वहीं इसका धमाकेदार ट्रेलर कल आउट होगा.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola