Quarantine के दौरान परिवार के महत्व को समझातीं हैं ये फिल्में
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 4:43 PM
कोरोना वायरस दुनियाभर में काफी दहशत फैला रहा है. इस बीमारी ने भारत में यह बीमारी अभी भयावह रुप नहीं लिया है. पीएम मोदी ने मामले की गंभीरता को लेकर देशभर में लॉकडाउन का एलान कर दिया है.
कोरोना वायरस दुनियाभर में काफी दहशत फैला रहा है. इस बीमारी ने भारत में यह बीमारी अभी भयावह रुप नहीं लिया है. पीएम मोदी ने मामले की गंभीरता को लेकर देशभर में लॉकडाउन का एलान कर दिया है. इस दौरान 21 दिनों तक सभी भारतीय को घर के अंदर ही रहना है. लोगों को घर में रहने यानी क्वारंटाइन की सलाह दी जा रही है. कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है.
कई लोग क्वारंटाइन के मजे ले रहे हैं. कोई अपने बच्चों के साथ खेल रहा है कोई पत्नी और मां के साथ किचन में हाथ बंटा रहा है. क्वारंटाइन में लोग घर बैठे फिल्में भी देख रहे हैं, खास कर पारिवारिक फिल्मों का मजा इस क्वारंटाइन के वक्त भारत के कई परिवार ले रहे हैं. वैसे भी बॉलीवुड में कई पारिवारिक फिल्में बनती आईं हैं जो समाज का मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें एक आइना भी दिखातीं हैं.
आइए हम बात करते हैं कुछ ऐसे पारिवारिक बॉलीवुड फिल्मों की जिनका मजा आप क्वारंटाइन के दौरान ले सकते हैं.
पारिवारिक फिल्मों के बारे में जब भी बात होती है तो सबसे पहले सूरज बाड्जात्या की राजश्री प्रोडक्शन्स का नाम हमारे जहन में आता है. 70-80 के दशक में सूरज के दादाजी ताराचंद बाड्जात्या ने कई पारिवारिक फिल्मों का निर्माण किया था, जैसे गीत गाता चल, आंखियों के झरोंखों से, सावन को आने दो जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया था. उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर सूरज ने 90 के दशक से मैंने प्यार किया, हम आपके है कौन, हम साथ साथ हैं जैसी फिल्में बनाई और आगे चलकर विवाह और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में बनाईं. अगर आपने व्यस्तता के कारण ये सारी फिल्में नहीं देखी है तो इन फिल्मों का आनंद आप क्वारंटाइन के दौरान इसका मजा ले सकते हैं.
इसके अलावा निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले 1988 में कुछ कुछ होता है का निर्माण किया और इसके बाद 2001 में कभी खुशी कभी गम, 2003 में कल हो ना हो जैसी फिल्में बनाईं हैं. इनके बैनर तले बनीं फिल्मों में माय नेम इज खान, हंपटी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एण्ड सन्स और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्में भी धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले ही बनीं हैं. इन सब फिल्मों को भी आप क्वारंटाइन के दौरान देख सकते हैं.
बॉलीवुड में यशराज प्रोडक्शन्स भी पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं. निर्माता- निर्देशक यश चोपड़ा की कंपनी यशराज प्रोडक्शन्स की फिल्मों में रोमांस का तड़का भी देखने को मिलता है. चंदिनी, लम्हें, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें जैसी फिल्मों में पारिवारिक फिल्मों में रोमांस के साथ साथ पारिवारिक ताना बाना बुना हुआ है. क्वारंटाइन में ऑइन फिल्मों का मजा भी लिया जा सकता है.
अक्षय कुमार की एक रिश्ता, वक्त सलमान खान की बीवी नंबर वन, बजरंगी भाईजान, शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस, के अलावा दीपिका पादुकोण की पीकू, सैफ अली खान की तारा रम पम, आयुष्मान खुराना की बधाई हो , सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे ऐसी कई फिल्में हैं जो आप क्वारंटाइन के दौरान अपने घर-परिवार के साथ देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










